मिर्जापुर। थाना चुनार की पुलिस चौकी सक्तेशगढ़ क्षेत्रान्तर्गत बलुआ बजाहुर में एक युवती का शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारीगण व थाना चुनार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की गहन जांच-पड़ताल की।पुलिस जांच में मृतका की पहचान अंशू चौरसिया पत्नी किशन चौरसिया, निवासी अमरा थाना कंदवा जनपद चन्दौली, उम्र लगभग 22 वर्ष के रूप में हुई है। मृतका की माता से संपर्क करने पर जानकारी मिली कि अंशू की पूर्व में दो शादियां हो चुकी थीं और वह वर्तमान में अपने परिजनों व ससुरालीजनों से अलग रह रही थी। यह भी बताया गया कि मृतका किसी नजदीकी/परिचित व्यक्ति के साथ यहां आई थी, जिसके साथ इस घटना के घटित होने की आशंका जताई जा रही है।पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चन्दौली व मुगलसराय दोनों स्थानों पर पुलिस टीमें रवाना की गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी और वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।
बलुआ बजाहुर में युवती का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
You May Also Like
- April 23, 2026
- 0 Comments
जिलाधिकारी ने गेहूँ क्रय केन्द्र प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रगति के बारे में ली जानकारीमीरजापुर। गुरुवार,…
- April 23, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। गुरुवार, 23.04.2026 को थाना राजगढ़ क्षेत्रांतर्गत स्थित कृषक डिग्री कॉलेज की छात्रा को उसके बहनोई अपने अन्य…
- April 23, 2026
- 0 Comments
मालगाड़ी की चपेट मे आने से युवक की मौतचुनार, मीरजापुर। चुनार जंक्शन के पश्चिमी छोर के अप लाइन…


