News

मीरजापुर में धरती पर गिरा ठंड से ठिठुरता गरुड़ पक्षी, बोरा ओढाया और अलाव की सहायता से बचाई जान

मीरजापुर।
ठंड से कांप रहे लगभग 6 फीट लंबे विशालकाय गरुड़ पक्षी अचानक शनिवार को कछवा के गोतवा गांव मे पहुंच गया, जो ठंड से कांप व भारी उडान के कारण हाफ रहा था। जैसे ही नजर पडी, किसानों ने कम्बल ओढ़ाकर उसकी जान बचाई। अपने घर ले जाकर अलाव तपाया, तब जाकर गरुड़ को राहत मिली। 6 फीट लंबे गरुड़ को बचाने के लिए गांव के किसानों ने मानवता की मिशाल पेश की।

https://www.facebook.com/share/r/1CmqJxKs2E/

बताया जाता है कि अत्यधिक ठंड से कई घंटों तक लोगों के बीच दुर्लभ पक्षी शांत पड़ा रहा। डायल 112 की सूचना पर वन विभाग ने गरुण पक्षी को अपने संरक्षण मे ले लिया है। इस संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि भगवान विष्णु का वाहन गरुड़ पक्षी, जिस स्थान पर ठंड से पीड़ित पाया गया था, वह स्थान वाराणसी जनपद की सीमा में था। ऐसे मे मौके पर पहुची सारनाथ वन विभाग की टीम आकर गरुड़ पक्षी को संरक्षण हेतु ले गई।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!