सोनभद्र। थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश एवं पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल आरपी सिंह ने थाना करमा परिसर में लोंगों की समस्याएं सुनी। समाधान दिवस के दौरान विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका गम्भीरतापूर्वक अवलोकन किया गया।
विशेष रूप से राजस्व सम्बन्धित शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए मण्डलायुक्त एवं आईजी रेंज के निर्देश पर राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर जांच करने तथा नियमानुसार शीघ्र कार्यवाही कर समस्याओं के निस्तारण और समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया गया।
अधिकारियों ने उपस्थित फरियादियों को आश्वस्त किया गया कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण किया जाएगा तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
थाना समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के साथ थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक, क्षेत्रीय लोग भी उपस्थित रहे।

भदोही के थानों प समाधान दिवस का आयोजन: फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निवारण का प्रयास
भदोही।
शैलेश कुमार जिलाधिकारी भदोही व अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा थाना सुरियावां पर सुनी गई फरियादियों की समस्याएं जनसुनवाई के दौरान शनिवार को समस्त थानों पर प्राप्त कुल-56 प्रार्थना पत्रों (राजस्व विभाग से सम्बंधित 48- व पुलिस-08) पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस विभाग से सम्बन्धित सभी 8 शिकायतों का मौके पर ही किया गया।
निस्तारण शेष प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त रूप से पांच टीमों का गठन कर त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश शासन की मंशा के अनुरूप फरियादियों को त्वरित न्याय की व्यवस्था हेतु प्रत्येक शनिवार आयोजित “थाना समाधान दिवस के क्रम में दिनांक-10 जनवरी 2026 को जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। शैलेश कुमार जिलाधिकारी भदोही तथा अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।
इसी क्रम में समस्त थानों पर पुलिस टीम द्वारा सम्बंधित थानों पर प्रशासनिक टीम के साथ समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना गया व उनका निस्तारण राजस्व कर्मियों के साथ उपस्थित रह कर किया गया। जन सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए पुलिस विभाग से संबंधित समस्त प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा राजस्व विभाग से संबंधित समस्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया।
जनता के शिकायतों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गये, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके।
आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान थाना औराई पर सी0ओ0 औराई राजीव कुमार सिंह थानाध्यक्ष एवं प्रशासनिक टीम की उपस्थिति में थाने पर प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों के निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया तथा जनपद के समस्त थानों पर प्राप्त कुल- 56 (राजस्व विभाग से सम्बंधित 48 व पुलिस-08) प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस विभाग से सम्बन्धित सभी 08 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम का गठन कर त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु व्यापक निर्देश दिए गए।



