रोट्रेक्ट सदस्यों ने राहगीरों को पिलाई गरमागरम चाय
फंटंसहित
मीरजापुर। राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत अत्यधिक ठंड को देखते हुए रोट्रेक्ट क्लब विंध्याचल के सदस्यों ने नगर के तेलियागंज में एक स्टाल लगाकर करीब 800 लोगों को निःशुल्क गरमागरम चाय और बिस्किट का वितरण किया जिसमे की राहगीर और वहाँ एकत्रित मजदूर मिस्त्री इत्यादि लोगो को इसका लाभ मिला।
क्लब एडवाइजर मयंक गुप्ता ने बताया कि युवाओं के प्रेरणा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रत्येक वर्ष क्लब के युवाओं के द्वारा यह सेवा कार्य किया जाता हैं।
क्लब अध्यक्ष सत्यम गुप्ता ने कहा कि इस समय भोर की ठंड में लोगो को गरमागरम चाय के वितरण से लोगों को बहुत राहत मिली साथ ही सभी सदस्यों को एक आत्मीय संतुष्टि हुई।
चाय वितरण में सचिव अभिनव गुप्ता, विवेक राजपूत, शुभम जायसवाल, दीमेंद्र केशरवानी, रेनू गुप्ता, सौम्या अग्रहरि, स्नेहा मौर्या, कृष्णा केशरी, आंनद गुप्ता,प्रियांशु अग्रवाल, मुदित भार्गव, दिनेश सिंह, प्रखर गुप्ता, उत्कर्ष वर्मा, योगेश जोशी आदि सदस्य मौजूद रहे।



