मीरजापुर।
स्वामी विवेकानंद की जयंती/राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बालिका शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित अखिल भारतीय संस्था एजुकेट गर्ल्स द्वारा कंपोजिट विद्यालय टेढ़ा पहाड़ी मिर्जापुर के विज्ञान शिक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव को बालिका शिक्षा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अपने सम्मान पत्र में संस्था ने बालिका शिक्षा में योगदान के लिए बधाई दिया है तथा भविष्य में इस क्षेत्र में आगे बढ़ने की शुभकामना भी दी है।



