News

राष्ट्रीय युवा दिवस: साउथ कैंपस बीएचयू में ‘युवा संगम’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मीरजापुर।
राष्ट्रीय युवा दिवस के पावन अवसर पर 12 जनवरी को राजीव गांधी दक्षिणी परिसर काशी हिंदू विश्ववि‌द्यालय में ‘युवा संगम’ कार्यक्रम का भव्य, गरिमामय एवं प्रेरणादायी आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र‌ निर्माण, सेवा, संस्कार एवं दायित्वबोध से जोड़ना रहा।
 
 कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मंच संचालन के दौरान ओजस्वी काव्यात्मक पंक्तियों के माध्यम से उपस्थित युवाओं में राष्ट्रचेतना का संचार किया गया।
 
इस अवसर पर आचार्य प्रभारी साउथ कैंपस प्रोफ़ेसर बी.एम.एन. कुमार द्वारा स्वागत एवं प्रेरणादायी उ‌द्बोधन प्रस्तुत किया गया। अपने वक्तव्य में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को राष्ट्र के प्रति गौरव एवं निरंतर सेवा-साधना की परंपरा का प्रतीक बताया तथा विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान, ऊर्जा एवं चरित्र को राष्ट्रहित में समर्पित करें।
 
उन्होंने युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्रीय चेतना के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे मुख्य वक्ता नरेंद्र ठाकुर अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख ने अपने ओजस्वी एवं विचारोत्तेजक संबोधन में उन्होंने कहाकि युवा शक्ति ही राष्ट्र की वास्तविक पूंजी है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों का उल्लेख करते हुए युवाओं से अनुशासन, सेवा और संगठन के माध्यम से राष्ट्रनिर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया। उनका संबोधन उपस्थित विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणास्रोत सिद्ध हुआ।
 
 
मुख्य वक्ता के प्रेरणादायी संबोधन के उपरांत प्राध्यापक आलोक सिंह द्वारा प्रस्तुत एकल गीत ने वातावरण को भावनात्मक एवं ऊर्जावान बना दिया। उनकी प्रस्तुति ने विद्यार्थियों के मन में राष्ट्रप्रेम एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता को गरिमापूर्ण रूप से सम्मानित किया गया, जिससे आयोजन की गरिमा और अधिक बढ़ गई।
 
   काशी प्रांत के प्रांत संघचालक अंगराज सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही काशी प्रांत के सह प्रांत प्रचारक सुनील कार्यक्रम में उपस्थित रहे और आयोजन को मार्गदर्शन प्रदान किया। विभाग प्रचारक कौशल किशोर, जिला प्रचारक रजत प्रताप, नगर प्रचारक अंजनी, जिला कार्यवाह प्रविंद्र, जिला सह कार्यवाह नीरज सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनेक कार्यकर्ता कार्यक्रम के आयोजन एवं संचालन में सक्रिय रूप से सम्मिलित रहे।
 
 
साउथ कैंपस के शिक्षकों डॉ. अभिनव सिंह, डॉ. आलोक सिंह एवं डॉ. बिपिन सिंह का विशेष सहयोग एवं प्रभावी प्रबंधन रहा, जिससे कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। कार्यक्रम में परिसर के विभिन्न संकायों एवं पाठ्यक्रमों से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। विद्यार्थियों ने पूरे कार्यक्रम के दौरान अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं जिज्ञासा का परिचय दिया तथा कार्यक्रम के उपरांत वे राष्ट्रसेवा, सामाजिक दायित्व एवं चरित्र निर्माण को लेकर अत्यधिक प्रेरित एवं जागरूक दिखाई दिए। मंच संचालन कृषि संकाय के छात्र हिमांशु तिवारी द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया।
 
कार्यक्रम के सफल प्रबंधन में आर.जी.एस.सी. के छात्रों हर्षिता, समिक्षा, अमन बिश्नोई, सौरभ सिंह, अंशुमन, आदित्य, तुषार, सुमित शुक्ला, आशीष, कुनिका, आकांक्षा, मुस्कान, अभिजीत, रवि आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समापन सभी उपस्थित जनों द्वारा ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गान के साथ हुआ, जिससे संपूर्ण वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया।
 
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!