News

सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी प्रारंभिक परीक्षा-2025: डीएम ने बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिया दिशा निर्देश

मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी प्रारंभिक परीक्षा-2025 के दृष्टिगत बैठक कर परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि 17 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा दो पालियों में यथा प्रथम पाली 09 बजे से 11 बजे तक एवं द्वितीय पाली 03 से 05 बजे आयोजित की जाएगी। परीक्षा दिनांक 17 जनवरी 2026 को जनपद में संपन्न कराई जाएगी।

उन्होंने परीक्षा को सकुशल व नकल विहीन संपन्न कराने हेतु परीक्षा में लगे मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा को सकुशल संपन्न कराना सुनिश्चित करें। यह भी कहा कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा प्रारंभ होने की नियत समय से एक घंटा 30 मिनट पूर्व प्रवेश दिया जाएगा तथा परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा प्रवेश बंद होने के उपरांत किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र मेे प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने कहा की परीक्षा कक्ष में अभ्यर्थियों को अपने साथ किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण यथा- कैलकुलेटर, स्लाइड रूल, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर युक्त/इलेक्ट्रॉनिक घड़ी आदि कागज, कापी, किताबें नोट्स, पत्रिकाएं आदि सामग्री आदि लाने की अनुमति नहीं है। परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की तलाशी पुलिस कार्मिकों द्वारा एवं तत्पश्चात कार्यदायी संस्था के कार्मिको द्वारा हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर द्वारा सतर्कता के साथ किया जाना सुनिश्चित करें जिससे कि कोई अभ्यार्थी किसी प्रकार की अवांछित सामग्री लेकर कक्ष में प्रवेश न कर सके।

उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर दो फोटो तथा आई0डी0 प्रूफ की मूल प्रति तथा एक छाया प्रति लेकर उपस्थित होने हेतु प्रवेश पत्र में दिए गए दिशा निर्देशक का भली बात अध्ययन करते हुए लाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सभी मजिस्ट्रेट को निर्देशित करते हुए कहा की परीक्षा से दिन पूर्व संबंधित अन्य सभी तैयारी के साथ ही केंद्र व्यवस्थापक एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि के साथ प्रत्येक कक्ष में लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरे के माध्यम से हो रहे लाइव स्ट्रीमिंग का कंट्रोल रूम में लगे मॉनिटर से अवलोकन कर यह सुनिश्चित करें कि सभी कक्ष में प्रवेश द्वार एवं कक्ष में लगाए गए सीटिंग प्लान के अनुसार कक्ष में फर्नीचर कवर हो रहा है यदि कवर नहीं हो रहा है तो कैमरे के एंगल को सही कराएं जिससे परीक्षा दिवस को सभी अभ्यर्थिी उससे कवर हो सके, ताकि उनकी समस्त गतियां की निगरानी की जा सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी चुनार राजेश वर्मा, मड़िहान अनेग सिंह, बंदोबस्त अधिकारी चकबन्दी अशोक कुमार त्रिपाठी, परीक्षा हेतु आयोग से नामित प्रेक्षक मो0 इस्माइल खान सहित केन्द्र व्यवस्थापक व परीक्षा से सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!