News

उपखनिज सम्पदा की चोरी करने व सरकारी राजस्व की क्षति पहुँचाने मामले मे दर्ज कराई मुकदमा; लगभग 150 घन मीटर कस्ट मैटेरियल सैण्ड स्टोन गिट्टी को थाना मड़िहान की सुपुर्दगी/अभिरक्षा में दिया

मीरजापुर।
शनिवार, 17 जनवरी 2026 को दोपहर 1:47 बजे  मड़िहान थानान्तर्गत ग्राम देवरी कलां के आ०सं० 484 में संयुक्त रूप से खान अधिकारी जितेंद्र कुमार, तहसीलदार, मड़िहान मय राजस्व टीम, पुलिस बल मड़िहान थाना व खान निरीक्षक, मानचित्रकार, खनन विभाग दीपक कुमार राजभर, ख०मो० एवं हो०गा० संतोष कुमार (1502), हो०गा० संतोष कुमार उपाध्याय (0368) के साथ संयुक्त रूप क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान ग्राम देवरी कलां के आ०सं० 484 की जाँच की जा रही थी।
 
जाँच के दौरान पाया गया कि आ०सं० 484 भू-निर्देशांक Lat N 24°57’14.8″ Long E 82°40′27.8″ के पास सैण्ड स्टोन बोल्डर का अवैध रूप से खनन कर परिवहन करते हुए दो अदद हाईवा कमशः चेचीस सं० MAT448085B3P37525 (खाली) एवं चेचीससं० MAT448086BAP09678 सैण्ड स्टोन बोल्डर लोड मात्रा 15 घन मीटर एवं एक चैन माउन्टेड मशीन SANY Hydraulic Excavator पीले रंग का मॉडल SY210C-9 Number 22SY2100000382 खनन स्थल पर पाये गये खनन से उत्पन्न/बने गड्ढे की मौके पर जाँच/माप की गयी। जाँच के दौरान लम्बाई औसत 40 मीटर x चौड़ाई औसत 30 मीटर गहराई औसत 5.5 मीटर कुल मात्रा 6600 घन मीटर बोल्डर का अवैध खनन परिवहन किया जाना पाया गया।
 
    मौके पर उपस्थित वाहन चालक हीरामणि पुत्र कल्लू निवासी मझवानी कोटवा, थाना कोतवाली देहात, मीरजापुर द्वारा बताया गया कि उक्त स्थान पर बोल्डर का खनन/परिवहन मे० साई स्टोन क्रेशर (पार्टनर) मनोज कुमार, संतोष कुमार जपाध्याय, सत्यदेव सिंह व उपेन्द्र सिंह, ग्राम देवरी कलां द्वारा कराया जा रहा है। वाहन चालक हीरामणि पुत्र कल्लू निवासी मझवानी कोटवा, थाना कोतवाली देहात मीरजापुर के बयान के आधार पर अवैध रूप से संचालित मे० साईं स्टोन केशर (भू-निर्देशांक Lat N 24°57’14.8″ Long E 82°40′27.8″) देवरी कलां की कस्ट मैटेरियल सैण्ड स्टोन गिट्टी की पैमाईश की गयी, जिसमें मौके पर लगभग 150 घन मीटर सैण्ड स्टोन गिट्टी कस्ट पाया गया। जाँच के दौरान मौके पर उक्त केशर बन्द पाया गया। 
 
अवैध खनन/परिवहन कार्य में संलिप्त पाये जाने के कारण उक्त डम्फर/हाईवा और चैन माउन्टेड मशीन एवं मे० साईं स्टोन केशर (गू-निर्देशांक Lat N 24°57’14.8″ Long E 82°40′27.8″) देवरी कलां में लगभग 150 घन मीटर कस्ट मैटेरियल सैण्ड स्टोन गिट्टी को थाना मड़िहान की सुपुर्दगी/अभिरक्षा में दिनांक 17 जनवरी 2026 को दिया गया है।
 
   मे० साईं स्टोन केशर (पार्टनर) मनोज कुमार, संतोष कुमार उपाध्याय, सत्यदेव सिंह व उपेन्द्र सिंह, ग्राम देवरी कलां व अवैध रूप से खनन कर परिवहन करने में संलिप्त दो अदद हाईवा क्रमशः चेचीस सं० MAT448085B3P37525 के वाहन चालक हीरामणि पुत्र कल्लू निवासी मझवानी कोटवां, थाना कोतवाली देहात, मीरजापुर/वाहन स्वामी (अज्ञात) एवं चेचीस सं० MAT448086BAP09678 के चालक सियाराम पुत्र श्री रामवली यादव, निवासी हरदी गुलालपुर, थाना लालगंज, मीरजापुर /वाहन स्वामी (अज्ञात) एवं चैन माउन्टेड मशीन SANY Hydraulic Excavator पीले रंग का मॉडल SY210C-9 Number 22SY2100000382 के वाहन स्वामी (अज्ञात)/ चालक (अज्ञात) के विरूद्ध उपखनिज सम्पदा की चोरी करने व सरकारी राजस्व की क्षति पहुँचाने के कारण भारतीय न्याय संहिता 2023 की सुसंगत धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने का कष्ट करें।
 
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!