News

कार्पोरेट सोशल रेस्पांसिबिलिटी के तहत प्राथमिक विद्यालय मे 34 डेस्क बेंच किया डोनेट

मीरजापुर।
शुक्रवार को आईडीबीआई डंकीनगंज शाखा की ओर से शाखा प्रबंधक एवं अन्य अधिकारियो ने सिटी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय टांड मे अध्ययन रत बच्चो की सुविधा के लिये 34 अदद डेस्क बेंच डोनेट किया।

शाखा प्रबंधक सैयद मुहम्मद जफर एवं आपरेशन मैनेजर गौरव सिंह ने बताया कि यह डोनेशन बच्चो एवं की सुविधा के लिए कार्पोरेट सोशल रेस्पांसिबिलिटी के अंतर्गत किया गया है। विद्यालय मे पर्याप्त डेस्क बेंच की व्यवस्था हो जाने से अब बच्चो को जमीन पर चटाई बिछाकर पढने की बजाय डेस्क बेंच पर पढने को मिलेगा।

शाखा प्रबंधक सैयद मुहम्मद जफर ने सभी को बैंक की विभिन्न सावधि, जमा एवं ऋण योजनाओ के बारे मे विस्ताल से बताया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने आभार प्रकट चरते हुए कहा कि इससे विद्यालय के बच्चो को काफी राहत रहेगी। इस दौरान स्कूल के सभी शिक्षकगण मौजूद रहे।

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक सैय्यद मुहम्मद जफर , मैनेजर गौरव सिंह, मैनेजर उमेश सिंह, अध्यापक कंचन बाला व अन्य अध्यापक एव कर्मचारी मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!