News

सम्पूर्ण समाधान दिवस: कमिश्नर-आईजी ने तहसील सदर में सुनी जन समस्याएं; गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के दिए गए निर्देश

मीरजापुर।
शनिवार, 17 जनवरी को मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश व पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षत्र आर.पी. सिंह द्वारा जनपद के तहसील सदर में फरियादियों की समस्या सुनकर समाधान का भरोसा दिलाया तथा अधीनस्थों को निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए।

समाधान ऐसा करें कि फरियादी संतुष्ट हो जाए और उन्हें दोबारा शिकायत करने की जरूरत न पड़े एवं यह भी निर्देश दिया कि जनशिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता न बरती जाए।

राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण निर्धारित समयावधि के भीतर किए जाए तथा शिकायतों का निस्तारण कागजों तक सीमित ना हो, शिकायतकर्ता की शिकायत का वास्तविक निस्तारण हो।

भूमि विवाद, चकरोड व अवैध कब्जा आदि की शिकायतों का निस्तारण राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर करें। संबंधित थाना प्रभारी को असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए निरोधात्मक कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी मीरजापुर, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन मीरजापुर सहित पुलिस एवं राजस्व के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!