News

अभियान चलाकर खाद्य पदार्थो की चेकिंग कर किए जाए नमूना एकत्रित: जिलाधिकारी

0 अधोमानक, मिथ्याछाप एवं असुरक्षित पाए जाने वाले खाद्य पदार्थो के बिक्री करने वाले पर करे कड़ी कार्यवाही

0 जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिला स्तरीय समिति की बैठक में की गई कार्यवाही की समीक्षा कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश
मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आहूत कर आमजन मानस को सुरक्षित एवं स्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थो की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए की गई कार्यवाही एवं आगे के लिए बनाई गई कार्ययोजना पर बिन्दुवार समीक्षा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मंजुला सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में खाद्य पदार्थो की सैम्पिलंग के लिए विशेष अभियान को चलाते हुए अपमिश्रित खाद्य पदार्थ, दुग्ध एवं दुग्ध से निर्मित खाद्य पदार्थो, सरसो के तेल, विभिन्न ब्राण्डो के घी, खोवा, मिठाई, चना आदि खाद्य पदार्थो की सघन चेकिंग की जाए एवं सैम्पलिंग के बाद प्राप्त रिपोर्ट में अधोमानक, मिथ्याछाप एवं असुरक्षित खाद्य एवं औषधियों के विक्रेताओ सहित संलिप्त व्यक्तियो/फर्मो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि जनमानस को सुरक्षित एवं स्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थो की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकें।

जिलाधिकारी ने कहा कि विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यो में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं एकरूपता लाने हेतु जन सामान्य की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए कार्यशौला/संगोष्ठी आयोजित कर अथवा अन्य विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम कराया जाए ताकि लोग ब्राण्डेड पैकेट व अन्य खाद्य पदार्थो की शुद्धता की पहचान कर सकें।

बैठक में अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मंजुला सिंह ने जिलाधिकारी को बताया कि शासन के निर्देश पर जनपद मीरजापुर में खाद्य पदार्थो की जांच/चेकिंग के दौरान अब तक विधिक/सर्विलांग टीम के द्वारा नमूनो में कुल 1391 नरीक्षण किया गया जिसमें 555 नमूने संग्रहीत कर जांच के लिए भेजे गए 461 प्राप्त जांच रिपोर्ट में 174 मानको के विपरीत पाए गए, जिनके विरूद्ध कृत कार्यवाही/मुकदमे किए गए।

उन्होंने बताया कि दशहरा पर्व के अवसर पर विशेष प्रवर्तन दल के द्वारा 98 निरीक्षण कर 47 नमूने संग्रहीत किए गए जिसमें 130 किलोग्राम मूंगफली दाना जब्त कर 9100 खाद्य पदार्थ की जुर्माना के तौर राजस्व अर्जित किया गया। इसी प्रकार दीपावली पर्व के अवसर पर 60 दुकानो का निरीक्षण कर 47 नमूने संग्रहीत किए गए जिसमें 225 किलोदूध, 1591 किलो खोवा, तीन किलोग्राम छेना, 15 किलोग्राम बेसन, 12 किलो टाफी खाद्य पदार्थो को नष्ट किया गया। दूध एवं दूध से निर्मित खाद्य पदार्थो की 332 निरीक्षण कर 130 संग्रहीत नमूनो को एकत्रित करते हुए 98 नमूने जांच रिपोर्ट के लिए भेजे गए जिसमें 66 मानको के विपरीत नमूने एवं 32 मानको के अनुरूप पाए गए। विशेष अभियान ब्राण्डेड/खाद्य तेल/चना/कुट्टू एवं घी की जांच कार्यवाही के तहत ब्राण्डेड सामानों के 55 निरीक्षण में 39 संग्रहीत नमूनो में 24 प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर 04 मानक के विपरीत तथा 24 मानक के अनुरूप पाए गए।

खाद्य तेल के 135 निरीक्षण में 18 संग्रहीत नमूनो के सापेक्ष प्राप्त 18 जांच रिपोर्ट में मानको के विपरीत 05 एवं मानक के अनुरूप 14 नमूने पाए। चना के 10 निरीक्षण में 06 संग्रहीत नमूनो के सापेक्ष 06 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुए जिसमें 06 मानको के विपरीत पाए। कुट्टू एवं घी के 25 किए गए निरीक्षण में 24 सग्रहीत नमूनो को जांच लिए भेजा गया जिसमें 24 जांच रिपोर्ट प्राप्त में 07 मानक के विपरीत, 17 मानक के अनुरूप नमूने पाए गए।

उन्होंने बताया कि पी0डी0एस0/एम0डी0एम0/आई0सी0एस0 से सम्बन्धित भी प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए 61 निरीक्षण किया गया जिसमें आई0सी0डी0एस0 के तीन एवं एम0डी0एम0 के 66 संग्रहीत नमूनो में से प्राप्त 26 जांच रिपोर्ट में एक मानक के विपरीत व 25 मानक के अनुरूप पाए गए। उन्होंने बताया कि नमूनो के विपरीत पाए जाने वाले दुकानो/फर्मो के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराते हुए 36 आर0सी0 के सापेक्ष 160000 (सोलह लाख रूपये मात्र) लगाए जुर्माने के सापेक्ष 131900 (तेरह लाख उन्नीस हजार रूपये मात्र) की वसूली अब तक की गई है।

जिलाधिकारी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा विद्यालयों में जन जागरूकता अभियान चलाते हुए चलाकर लोगो को जागरूक किया जाए तथा अनवरत प्रवर्तन की कार्यवाही अभियान चलाकर जारी रखा जाए ताकि लोगो को शुद्ध खाद्य सामाग्री उपलब्ध हो सकें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!