News

निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर मे 1200 लोगों के आँखों की जाँचकर ज़रूरतमंदों को मुफ्त चश्मे और दवाइयाँ दी

0 एस. एन. फ्लैग्स फाउंडेशन सिकटही मिर्ज़ापुर मे हुआ परमार्थ आयोजन
मीरजापुर।
17 व 18 जनवरी को एस. एन. फ्लैग्स फाउंडेशन सिकटही मिर्ज़ापुर में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक रमाशंकर सिंह पटेल एवं एसडीएम अनेग सिंह, एवं सीएमओ (सेवानिवृत्त) महेंद्र प्रताप ने शिरकत की और अपनी शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि ये संस्थाएँ ज़रूरतमंद लोगों की सहायता कर समाज सेवा का सराहनीय कार्य कर रही हैं।

इस दो दिवसीय शिविर में आसपास के गाँवों से आए करीब 1200 लोगों की आँखों की जाँच की गई तथा ज़रूरतमंदों को मुफ्त चश्मे और दवाइयाँ भी दी गई। जाँच के दौरान कई लोगों की आँखों में समस्याएँ पाई गईं, जिनके लिए चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श भी दिए।

नेत्र चिकित्सकों ने कहा, “आज के समय में स्क्रीन का बढ़ता उपयोग आँखों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। नियमित नेत्र जाँच एवं सावधानी अत्यंत आवश्यक है।” नेत्र हमारे जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग हैं, जिनके माध्यम से हम संसार को देख और समझ पाते हैं। नियमित नेत्र जाँच से आँखों से जुड़ी समस्याओं की समय रहते पहचान हो जाती है और गंभीर दृष्टि हानि से बचाव संभव होता है।

शिविर में सभी जरूरतमंद लोगों ने नेत्र विशेषज्ञों द्वारा उचित जाँच के बाद निःशुल्क चश्मे एवं दवाइयाँ प्राप्त कर संस्थाओं के प्रति आभार एवं प्रसन्नता व्यक्त की। इस प्रकार के आयोजनों का मुख्य उ‌द्देश्य लोगों में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं समय पर जाँच के महत्व को समझाना था।
आयोजन प्रेमसागर फाउंडेशन एवं द प्रेम रावत फाउंडेशन के सौजन्य से किया गया, जिसमें यूथ पीस फाउंडेशन ने भी अपना योगदान दिया। ये संस्थायें भारतवर्ष में इस तरह के और भी शिविरों का आयोजन कर रही है, जिसमें अगला चिकित्सा शिविर 24 एवं 25 जनवरी को रांची, झारखण्ड में किया जा रहा है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!