News

साइबर सेल टीम द्वारा साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित धनराशि ₹ 14,542.41/- को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर।

आवेदक विजय प्रजापति पुत्र संतोष प्रजापति नि0 बीरशाहपुर थाना को0 देहात जनपद मरजापुर द्वारा दिनांक 12.10.2025 को थाना को0देहात के साइबर सेल में NCRP पोर्टल के माध्यम से दी गई, जिसमें बताय़ा गया कि ऑनलाइन भैंस खरीदने को लेकर ठगों द्वारा कुल ₹ 41,500/- का फ्राड कर लिया गया हैं । थाना को0 देहात साइबर सेल टीम द्वारा जॉच प्रारम्भ की गयी ।

“सोमेन बर्मा”पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना को0 देहात की साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त प्रकरण में जॉच के दौरान ठगी की घटना से सम्बन्धित धनराशि ₹ 14,542.41/- को सम्बन्धित बैंक से समन्वय स्थापित कर पीड़ित के खाते में वापस कराया गया ।

पैसे वापस मिलने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के उच्चाधिकारी एवं साइबर सेल टीम थाना को0देहात पुलिस की भूरि- भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सेल टीम थाना को0देहात द्वारा सम्बन्धित होने वाली ठगी से जागरुक किया गया, और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हतेु बताये जाने की बात बतायी गयी ।

साइबर सेल टीम थाना को0 देहात-
निरीक्षक अमित मिश्रा,प्रभारी निरीक्षक थाना को0देहात, मीरजापुर ।
उपनिरीक्षक तेरसू सिंह यादव, साइबर सेल प्रभारी ,थाना को0देहात, मीरजापुर ।
महिला आरक्षी प्रियंका सिंह, थाना को0 देहात, मीरजापुर ।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!