मीरजापुर।
आवेदक वकील कुमार निवासी कलना गहरवार थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांक 14.01.2026 को थाना विन्ध्याचल साइबर सेल में सूचना दी गयी कि आवेदक को एसएमएस भेजकर खाते से ₹ 9499/- की साइबर ठगी कर ली गयी ।
“सोमेन बर्मा” पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना विन्ध्याचल की साइबर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त प्रकरण में जाँच के दौरान सम्बन्धित बैंक/मर्चेंट से समन्वय स्थापित कर पीड़ित के खाते में सम्पूर्ण धनराशि ₹ 9499/- वापस करायी गयी ।
खाते में धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर सेल टीम थाना विन्ध्याचल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सेल टीम विन्ध्याचल द्वारा साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से जागरुक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बताई गयी।
साइबर सेल टीम थाना विन्ध्याचल-
उपनिरीक्षक अविनाश प्रकाश राय, थानाध्यक्ष विन्ध्याचल, मीरजापुर ।
उपनिरीक्षक सुनील कुमार मिश्रा, प्रभारी साइबर सेल थाना विन्ध्याचल, मीरजापुर ।
आरक्षी विपुल कुमार, थाना विन्ध्याचल, मीरजापुर ।



