मीरजापुर।132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र पथरहिया से निर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र–सिविल लाइन से जुड़े 11 केवी फीडर टाउन नंबर-1 एवं टाउन नंबर-2 पर 20 जनवरी 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।विद्युत विभाग द्वारा बिजनेस प्लान 2024-25 योजना के तहत 11 केवी फीडर टाउन नंबर-1 एवं टाउन नंबर-2 के द्वि-विभाजन कार्य किए जाने के कारण यह कटौती की जाएगी।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संबंधित फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए पानी संग्रह एवं आवश्यक कार्य पूर्व में पूर्ण कर लें।इस दौरान सहयोग प्रदान करने की अपील करते हुए विद्युत विभाग ने कहा है कि कार्य पूर्ण होने के उपरांत आपूर्ति यथाशीघ्र बहाल कर दी जाएगी।
20 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मिर्जापुर में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित
You May Also Like
मीरजापुर में शताक्षी क्लब का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मना
- July 22, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। शताक्षी क्लब के तत्वावधान में क्लब का स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम…
पुलिसकर्मी की माता जी को सौंपा ₹1.00 करोड़ की दुर्घटना बीमा राशि का चेक
- July 22, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। वेतन खाता धारकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए स्टेट बैंक आफ इंडिया सिविल कोर्ट शाखा…
एनसीआईएसएम द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में एपेक्स आयुर्वेद संस्थान के संकाय सदस्यों ने किया प्रतिभाग
- July 22, 2026
- 0 Comments
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड हॉस्पिटल चुनार के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस. के. सिंह की…





