मीरजापुर।
रोटरी क्लब मिर्जापुर गौरव एवं हिंदुस्तान प्रकाशन के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर, महंत शिवाला में राष्ट्रीय स्तर के ओलंपियाड का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 5 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
यह ओलंपियाड हिंदुस्तान प्रकाशन द्वारा सम्पूर्ण भारतवर्ष में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्रों ने भाग लिया। सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह और लगन के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में सरस्वती शिशु मंदिर के समस्त शिक्षकगणों के साथ-साथ रोटरी क्लब मिर्जापुर गौरव के सदस्यों ने अत्यंत सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के शैक्षणिक विकास एवं बौद्धिक क्षमता को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब गौरव के रो० आशुतोष सोनी जी, रो० जसविंदर सिंह सरना जी, रो० आशीष मेहरोत्रा जी, रो० मनीष केशरी जी, रो० अनिल केशरवानी जी, हिंदुस्तान अखबार से श्री वीरेंद्र दूबे जी, वैश्य एकता परिषद से श्री गोकुल अग्रवाल जी तथा सरस्वती शिशु मंदिर के सम्मानित शिक्षकगण उपस्थित रहे।
रोटरी क्लब मिर्जापुर गौरव की ओर से सभी सम्मानित सदस्यों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयास करने की बात कही गई।



