News

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक सम्पन्न

मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक आहूत की गई। बैठक में चुनार से तीन किमी आगे स्थित लगभग 10 ईकाईयो को जोड़ने वाले चुनार उचित नगर बड़ा जर्जर मार्ग बनाने के सम्बंध में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण को पेयजल हेतु पाइप बिछाने के लिए खोदी गई सड़को की मरम्मत नही कराए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी।

साथ ही निर्देशित किया कि जहां-जहां पर सड़के खोदी गई है, वहां पर मरम्मत कराते हुए लोक निर्माण विभाग को सड़क हैण्डओवर करना सुनिश्चित करें। ओ0डी0पी0, सी0एफ0सी0 निर्माण के बारे में सहायक अभियंता यू0पी0एस0आई0सी0 द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि 15 फरवरी 2026 तक निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार अनियमितता बर्दाशत नही की जाएगी।

उन्होंने कहा कि 15 फरवरी 2026 तक निर्माण कार्य पूर्ण कराते हुए हैण्डओवर करना सुनिश्चित करें। शहरी क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था हेतु खोदे गए गड्ढो को ठीक कराने के सम्बंध में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क की मरम्मत कराकर लोक निर्माण विभाग व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर को हैण्डओवर कराना सुनिश्चित करें।

बैंक भूतल पर शिफ्ट करने के सम्बंध में जिला अग्रणी प्रबंधक ने जिलाधिकारी को जानकारी देते हुए बताया कि अर्पूवल के लिए शासन को पत्र भेजा गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया अर्पूवल प्राप्त होने के उपरान्त जितनी भी शाखाएं प्रथम तल पर उन्हें भूतल पर लाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। मेंसर्स आरिका इन्टर प्राइजेज व विराट लैबको के भुगतान के सम्बंधन अपर जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा बताया गया कि भुगतान कराया जा रहा है जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि अगली बैठक से पूर्व शत प्रतिशत भुगतान कराना सुनिश्चित करें।

निवेश मित्र योजनान्तर्गत विद्युत विभाग के प्रकरण समय के उपरान्त लम्बित होने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित करते हुए कहा कि निस्तारण कराते हुए अवगत कराएं। बैठक में उद्योग विभाग द्वारा संचालित एम0वाई0एस0वाई, ओ0डी0ओ0पी0 (कालीन/पीतल) एवं सी0एम0 युवा की समीक्षा करते हुए लम्बित प्रार्थना पत्रों को समय सीमा के अन्दर निस्तारण कराने का निर्देश दिया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, उपायुक्त उद्योग दया शंकर सरोज, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गोवा लाल के अलावा उद्यमियों में आशीष बुधिया अध्यक्ष आई0आई0ए0, मोहनदास अग्रवाल, अनिल सिंह कालीन व्यापारीअमित श्रीनेत्र मण्डल अध्यक्ष व्यापार मण्डल, दुर्गा प्रसाद चौधरी वरिष्ठ महामंत्री उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल/जिला अध्यक्ष पेट्रालियम, शत्रुघन केसरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष व्यापार मण्डल, शैलेंद्र अग्रहरि, शिवा अग्रहरि सहित अन्य उद्यमी उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!