News

सीडीओ ने किसान दिवस में आए कृषको की सुनी समस्याएं, निस्तारण के दिये निर्देश

मीरजापुर। विकास भवन के आडिटोरियम में किसान दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें जनपद के विकास खण्डों से आये हुए कृषकों के साथ-साथ कृषि, पशुपालन, उद्यान, सहकारिता, विद्युत, सिंचाई सहित कृषि एवं कृषि से सम्बन्धित अन्य विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

उप कृषि निदेशक विकेश कुमार द्वारा किसान दिवस से सम्बन्धित पिछली कार्यवाही को पढ़कर सुनाया गया तथा उपस्थित किसानों की समस्याओं के समाधान के बारे में भी बताया गया।
दौलत सिंह पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा अवगत कराया गया कि विकास खण्ड नरायनपुर के अन्तर्गत राजकुमार गोड़ बहादुरपुर से रेलवे अण्डर पास तक लगभग 500 मीटर तक कार्य पिछली बार भी नहीं कराया गया।

इस वर्ष अति जल प्लावन से यह मार्ग और भी खराब हो गया है। प्रतिदिन स्कूली बच्चों एवं जनता का आना-जाना होता है। बरसात के दिनों में बच्चे गिर जाते है। इस सम्बन्ध में पूर्व में भी लिखित आवेदन किया गया था। कृपया कार्यवाही कराने की कृपा करें। साथ ही रेलवे अण्डर पास तक खंभों पर लाइट किसान दिवस में आवेदन देने पर लगा दिया गया है परन्तु उस पर विद्युत कनेक्शन अभी तक नहीं दिया गया है।

 कंचन सिंह फौजी, जिलाध्यक्ष, भा0कि0यू0, मीरजापुर द्वारा अवगत कराया गया है कि किसानों की धान खरीफ पोर्टल बन्द होने से काफी प्रभावित हो रही है और किसानों का अंगूठा भी लगाना बाकी है। बिजली विभाग द्वारा जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। इसको बंद किया जाए। बेलहर राजवाहा की पटरी क्षतिग्रस्त हो गयी है जो ओड़ी चट्टी से लेकर जमालपुर तक निर्माण कराया जाए।

सिंचाई खण्ड चुनार अन्तर्गत मुगलसराय राजवाहा में शर्मा रोड पुल के नीचे (ग्राम बड़भुईली) दिवाल लगा देने से भाईपुर फीडर पूरी क्षमता के साथ चलेगी, इस समय केवल आधी नहर ही चल पाती है। रेशू पटेल ग्राम प्रधान बगही, द्वारा अवगत कराया गया है कि ग्राम सभा बगही के साथ दूसरे ग्रामसभा षिवपुर, जमालपुर माफी, चित्ररहा में बहुत अधिक कटान लगा हुआ है जिसमें हजारो बिगहा खेत गंगा नदी में गिर जा रहा है। इससे जुड़े किसानों को बहुत दिक्कत हो रही है। कृपया उचित कार्यवाही कराया जाए।

रणजीत खरवार समाजसेवी कृषक द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम पसही के मुसहर बस्ती विकास खण्ड जमालपुर मीरजापुर में 300 घर मुसहर परिवार रहते है। उक्त मुसहर बस्ती में रास्ता नहीं बना है, जिससे सभी गरीब मुसहर को आने-जाने में भारी कठिनाई हो रही है। बरसात होने पर मुसहरों का अपने घर आना-जाना मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति में हम प्रार्थीगण की मुसहर बस्ती में रास्ता चकमार्ग बनवाया जाए।

देवेन्द्र कुमार सिंह, मण्डल प्रभारी, चर्की कुर्मियान, दुबार कला, लालगंज, मीरजापुर द्वारा अवगत कराया गया कि विगत कुछ वर्षो से गौशाला के मृत गायों को पटेहरा कलां ग्रामसभा बहरछट गांव के मुध्य खुले में फेक दिया जाता है। जिसका दुर्गन्ध न कि पूरे गांव में अपितु विद्यालय उसके समीप बने खेल के स्टेडियम, बगल में मार्केट दीपनगर में दुर्गन्ध फैल रहा है। जो कि प्रधानमंत्री जी के स्वच्छता कार्यक्रम का घोर उल्लंघन है। जहां एक तरफ कूड़ा घर बनाकर कूड़ा गाड़ी से कूड़ा ले जाया जा रहा है।

गांव के मध्य में सौदाह बनाया जाना कितना उचित है। जिसका दुर्गन्ध आस-पास के लोगों को बीमारी और महामारी की ओर ले जा रहा है। जिसका जल्द संज्ञान नहीं लिया गया तो इस समस्या के कारण लोगों के द्वारा शासन को ही दोषी ठहराया जायेगा। सुरेश यादव, ग्राम- रसूलपुर द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम सभा- परसिया व रसूलपुर व चकबहेलिया की बस्ती आपस में सटी हुई है। रसूलपुर यादव बस्ती से ग्राम परसिया से स्थित ट्रांसफार्मर तक रास्ता 40 फीट ट्यूबवेल तक रास्ता चैड़ा है। जिसके अगल-बगल के कास्तकारों द्वारा पक्की नींव डालकर के करीब 6 फीट का संकरा रास्ता बना दिया गया है। जिससे ट्रैक्टर आदि ले जाना दुष्कर हो गया है। ऐसी सूरत में मौके की पैमाइस कराया जाना अतिक्रमण मुक्त कराना आवश्यक एवं न्याय संगत है।

किसान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कृषकों की समस्याओं का शीध्र निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक परियोजना निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, ए0आर0 कोआपरेटिव, अग्रणी जिला प्रबन्धक व अन्य विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!