मीरजापुर।
जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर के सभापति डा० जगदीश सिंह पटेल की अध्यक्षता में बैंक प्रबन्ध समिति की बैठक गुरुवार, 22 जनवरी 2025 को बैंक मुख्यालय के सभा कक्ष में सम्पन्न हुई।
बैठक में दिनांक 31 दिसंबर 2025 तक की निक्षेप, ऋण वितरण, अल्पकालीन देयों की वसूली समीक्षा की गयी एवं लक्ष्य की पूर्ति न करने वाले शाखा प्रबन्धकों को चेतावनी निर्गत करने का निर्णय लिया गया। बैठक के अन्त में समस्त प्रबन्ध समिति के सदस्यों एवं बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दिनांक 25 जनवरी 2026 को 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के क्रम में आगामी समस्त निर्वाचन में मताधिकार प्रयोग करने का शपथ लिया गया।
बैठक में बैंक प्रबन्ध समिति के सदस्य बृज भूषण सिंह, सुरेन्द्र कुमार सिंह, शिवमणि सिंह, हरि शंकर सिंह, अलोपी चन्द, बल्देव सिंह, अवधेश कुमार सिंह, जया सिंह, दिनेश सिंह, सियाराम बिन्द, सन्तोष कुमार सिंह, प्रतिभा सिंह, एवं बैंक के सचिव/सी०ई०ओ० राजकुमार यादव उपस्थित रहे।



