मीरजापुर।
बसंत पंचमी के पावन अवसर पर के.बी.पी.जी. कॉलेज मीरजापुर में पुरोहित अमित कुमार दुबे के मंत्रोचारण के साथ प्रोफेसर रमेश चंद्र ओझा ने ज्ञान, विद्या, संगीत और कला की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती का पूजन-अर्चन विधि-विधान से संपन्न किया।
परिसर में विराजमान माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्राचार्य प्रोफेसर रविंद्र कुमार द्विवेदी ने इस दिवस को भारतीय संस्कृति की प्राचीन परंपरा, बौद्धिक विकास एवं रचनात्मकता के प्रतीक के रूप में रेखांकित किया, साथ ही छात्रों को ज्ञान-विद्या की प्राप्ति हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



