मीरजापुर। शुक्रवार, 23 जनवरी 26 को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर मां विंध्यवासिनी स्व शासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मीरजापुर के एलटी वन में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य प्रोफेसर डा. संजीव कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
डॉक्टर विनोद कन्नौजिया ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। प्रथम रक्तदान चीफ प्रॉक्टर डॉ.दुर्गेश सिंह ने कर के लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। जन सम्पर्क आधिकारी राम कुमार गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं को रक्तदान के फायदे बताए।
रक्तदान करने वालों मे डॉ. शशि गुप्ता, श्याम सिंह, सुयश, दिवाकर यादव, राजेश कुमार, महेश शुक्ला, लकी सिंह, हरेंद्र सिंह, अभिषेक चंद, रवि पाल आदि रहे, ब्लड बैंक टीम में काउन्सलर माला सिंह, एलटी अमीत पटेल प्रवेश राजभर प्रदीप राजभर मनीष यादव ने रक्तदान को सफल बनाने में सहयोग किया



