News

केबीपीजी कॉलेज में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ

मीरजापुर।
उत्तर प्रदेश की सामाजिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं भौगोलिक विरासत को उजागर करने के उद्देश्य से के.बी.पी.जी. कॉलेज मिर्जापुर में शुक्रवार को 23-24 जनवरी को दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम का सामुदायिक भवन में भव्य उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर रविंद्र कुमार द्विवेदी ने किया।

उन्होंने कहाकि यह कार्यक्रम महाविद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का माध्यम बनेगा तथा छात्रों में उत्तर प्रदेश के प्रति गर्व की भावना जागृत करेगा। यह आयोजन उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के पावन अवसर पर संचालित हो रहा है, जिसमें छात्र-छात्राओं को प्रदेश की समृद्ध विरासत एवं विविधता से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर भवभूति मिश्र ने बताया कि आज से 24 जनवरी तक महाविद्यालय परिसर में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन का शुभारंभ हुआ है। इनमें भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, रंगोली प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, एकल गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता तथा लघु नाटक प्रतियोगिता प्रमुख रूप से शामिल हैं, जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर रही हैं।

सभी प्रतियोगिताओं का केंद्रीय विषय “उत्तर प्रदेश की सामाजिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक व भौगोलिक विरासत एवं विविधता” निर्धारित किया गया है, जिसके माध्यम से युवा पीढ़ी को प्रदेश के गौरवपूर्ण अतीत से परिचित कराया जाएगा।

प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण और समापन समारोह 24 जनवरी को होगा। इस अवसर पर मुख्यातिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) सोहनलाल श्रीमाली तथा विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी उपस्थित रहेंगे। समापन समारोह की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी (महाविद्यालय के प्राधिकृत नियंत्रक) विशाल कुमार करेंगे।

उद्घाटन सत्र में संयोजक समिति के सदस्य प्रो. अशोक कुमार सिंह चंदेल, प्रो. इंदुभूषण द्विवेदी, प्रो. नम्रता मिश्रा, डॉ. कुलदीप पांडेय, नेहा पटेल सहित समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!