News

कछवां नें मिर्जापुर को हराकर सीरीज पर किया कब्जा; बसंत पंचमी एवं सुबाष जयंती के उपलक्ष्य में ट्रॉफी वितरण किया गया

कछवां, मीरजापुर। गांधी स्टेडियम मैदान पर बुधवार को उत्तर प्रदेश व्हिल चेयर क्रिकेट एसोसिएशन के तहत मां वैष्णवी फाउंडेशन की ओर से दो दिवसीय एमवीएफ व्हिलचेयर क्रिकेट चैलेंज ट्रॉफी का आयोजन किया गया। जिससे दो दिवसीय व्हिलचेयर क्रिकेट में एमवीएफ व्हिलचेयर क्रिकेट कछवां की टिम विजेता रही और किंग आफ मिर्जापुर उपविजेता रही।

आज मां वैष्णवी फाउंडेशन व्हिलचेयर क्रिकेट के द्वारा बसंत पंचमी एवं सुबाष जयंती के उपलक्ष्य में व्हिलचेयर क्रिकेट के विजेता और उपविजेता टिम को ट्रॉफी प्रदान किया गया। और प्रबंधक व सचिव रामबली बिन्द नें बताया की सिरीज के तीन मैचों में कछवां नें दो मैच जितकर सिरीज अपने नाम कर लिया जिससे एम वी एफ कछवां की टिम विजेता रही और किंग आफ मिर्जापुर उपविजेता रही।और ट्रॉफी वितरण में उपस्थित अंपायर राज विन्द, अध्यक्ष सुनिल कुमार,रिंकू गौतम, राजकुमार, बसंत, राहुल, अमित, सलमान आदि सदस्य मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!