News

राममंदिर निर्माण के दूसरी वर्षगांठ पर निकाली भव्य शोभायात्रा

कछवां, मीरजापुर।
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राममंदिर निर्माण की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर श्रीराम समिति के नेतृत्व में मंगलवार को मझवां से कछवां तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों, भगवा ध्वजों और रामभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

शोभायात्रा में भोलेनाथ, कृष्ण-राधा, बजरंग बली एवं भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की सजीव झांकी की लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। डीजे की धुन पर भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते, झूमते हुए आगे बढ़ते रहे। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत भी किया गया।

“जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से मझवां से कछवां तक का पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। युवाओं के साथ-साथ महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में शोभायात्रा में शामिल रहे। पूर्व प्रधान राजू सिंह ने बताया कि राममंदिर निर्माण की वर्षगांठ श्रद्धा, एकता और सनातन संस्कृति के गौरव का प्रतीक है। कार्यक्रम के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन पर समिति ने सभी सहयोगियों व श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष उत्तम त्रिपाठी, पूर्व प्रधान राजू सिंह, सतेश सिंह, विकास सिंह, मनोज सिंह, जय जय, रम्पल उपाध्याय, जितेन्द्र कुमार गुप्ता पुर्व मण्डल महामंत्री भाजपा कछवां,आशीष त्रिपाठी समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।‌

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!