Uncategorized

नवीन कलेक्ट्रेट के अनावसीय भवन निर्माण व पर्यटन विभाग के निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं के प्रगति के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने बैठक

निर्माणाधीन परियोजनाओं में गुणवत्ता के साथ लापरवाही बर्दाशस्त नही, थर्ड पार्टी से भी समय-समय पर कराएं जांच -जिलाधिकारी

मीरजापुर 24 जनवरी 2026- जनपद में नवीन कलेक्ट्रेट के अनावसीय भवन के निर्माण के सम्बंध में एवं पर्यटन विभाग के विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं को एजेंसियो के द्वारा की जा रही निर्माण प्रगति की समीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने सम्बन्धित अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओ के साथ बैठक कर प्रगति की जानकारी ली। बैठक में नवीन कलेक्ट्रेट अनावसीय भवन के सम्बंध में शासन द्वारा मांगे गए सुझाव व विभिन्न बिन्दुओं पर संशोधित प्रस्ताव मांगे जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार ने सम्बंन्धित विभागो को निर्देशित करते हुए कहा कि मांगे गई जानकारी तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे ताकि कलेक्ट्रेट निर्माण की स्वीकृति प्राप्त करते हुए निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जा सकें। पर्यटन विभाग के विभिन्न एजेंसियों द्वारा निर्माणाधीन परियोजनाओं में विन्ध्य कारीडोर, सेफ हाउस, मल्टी स्टोरी पार्किंग, विन्ध्याचल घाट पर गंगा नदी किनारे पाथवे व घाटो का निर्माण के प्रगति की समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा की गई। कारीडोर के पास निर्माणाधीन सेफ हाउस के कार्य में तेजी लाते हुए परियोजना प्रबंधक राजकीय निर्माण निगम को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि 20 फरवरी 2026 तक भूतल का कार्य पूर्ण कराना करें। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियो व प्रभारी अधिकारी पर्यटन संजीव कुमार को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माणाधीन कार्यो की सामाग्रियो की गुणवत्ता की जांच समय-समय पर थर्ड पार्टी के द्वारा भी कराई जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यो में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता के साथ लापरवाही बर्दाशत नही की जाएगी। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियो व अधिशासी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर व विन्ध्याचल में जल निगम द्वारा कार्य पूर्ण करने के पश्चात दी गई सड़को की सूची के अनुसार मरम्मत कराना सुनिश्चित कराएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह के अलावा सभी सम्बन्धित अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओ के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!