News

मिर्जापुर में सामाजिक परिवर्तन की नई इबारत लिख रहा अदाणी फाउंडेशन

विमलेश अग्रहरि, मीरजापुर। अदाणी फाउंडेशन मिर्जापुर जनपद में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन, कौशल विकास एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से फाउंडेशन हजारों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रहा है।

फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने तथा युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने जैसे अनेक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन पहलों का उद्देश्य स्थानीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना है।

अदाणी फाउंडेशन स्वास्थ्य जागरूकता, पोषण, आजीविका संवर्धन, क्षमता विकास तथा सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से मिर्जापुर में समावेशी एवं सतत विकास को बढ़ावा दे रहा है। स्थानीय प्रशासन, समुदायों और विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से संचालित ये कार्यक्रम क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!