News

मंत्री आशीष पटेल ने ‘जनसंवाद’ में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

मीरजापुर। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग आशीष पटेल ने रविवार को सरदार पटेल चौराहा स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित ‘जनसंवाद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों, एनडीए के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेंशन से जुड़े प्रकरणों पर मंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि “जनता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का समाधान कराना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता के विश्वास एवं सहयोग के लिए मैं हृदय से आभारी हूं।” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!