[24/01, 20:19] Vimlesh Agrahari: जिम जिहाद और धर्मांतरण का मुख्य सरगना इमरान दिल्ली मे गिरफ्तार
0 परिवार सहित दुबई भागने के लिए पहुंचा था एयरपोर्ट
0 भारत छोड़कर भागने की खुफिया सूचना पर पुलिस ने जारी की थी लुक आउट नोटिस
फोटोसहित
मीरजापुर। जिम में दोस्ती कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमैल करने और धर्मांतरण के मुख्य सरगना इमरान खान को परिवार के साथ दुबई भागते समय शुक्रवार की सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन विभाग ने पकड़कर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया। दिल्ली में इमरान के पकड़े जाने पर मिर्जापुर पुलिस शनिवार की सुबह दिल्ली पहुंच कर ट्रांजिट रिमांड पर इमरान को लेकर मिर्जापुर आ रही है। मिर्जापुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेगी। इसकी जानकारी डीआईजी सोमेन बर्मा ने शनिवार की शाम पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकार वार्ता कर दी।
डीआईजी सोमेन बर्मा ने बताया कि जिम में धर्मांतरण मामले में छह आरोपियों की गिफ्तारी की गई थी। छानबीन में पता चला कि केजीएन जिम की चेन इमरान ने शुरू की। इसके बाद जिम को अपने भाई जहीर व जीजा सादाब को दे दिया। खुद प्रॉपर्टी का काम करने लगा। मामले में मुख्य सरगना इमरान खान और उसके भाई असफाक उर्फ लकी अली खान को गिरफ्तार करने के लिए चार टीमें लगाई गईं।
खुफिया विभाग से सूचना मिली कि इमरान खान व लकी अली खान भारत छोड़कर जाने वाले हैं। इसके बाद लुक आउट नोटिस जारी किया गया। जिसे देश के जल, थल, वायु अर्थात् सभी एयरपोर्ट, बंदरगाह और बार्डर सिक्योरिटी फोर्स को भेजा गया। 23 जनवरी को इमरान अपने परिवार के साथ दिल्ली एयरपार्ट से दुबई भागने वाला था। जहां इमीग्रेशन विभाग ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ उसके पत्नी और बच्चे भी थे। उसे दिल्ली पुलिस को हैंडओवर कर दिया।
दिल्ली पुलिस की सूचना पर मिर्जापुर की देहात कोतवाली पुलिस फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुई। शनिवार की सुबह दिल्ली पहुंचकर इमरान को पटियाला कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, वहां पर ट्रांजिट रिमांड बनवाकर सड़क मार्ग से मिर्जापुर लेकर आया जा रहा है। मिर्जापुर आने पर उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहां से पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के बाद जो जानकारी मिलेगी। उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि डीआईजी की प्रेस वार्ता से पहले इमरान की पत्नी का वीडियो भी वायरल हुआ। जिसमें वह बता रही है कि सालगिरह मनाने दुबई जाने से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ लिया गया। दिल्ली पुलिस ने पति को मिर्जापुर पुलिस को सौंपा है। मिर्जापुर पुलिस कुछ नहीं बता रही है।
[24/01, 20:34] Vimlesh Agrahari: वायरल वीडियो मे पत्नी बोली- योगी जी से हाथ जोड़कर विनती हैं हमारे पति को कुछ भी नुकसान न पहुंचे
पत्नी ने वीडियो जारी कर कहा हमारे पति को 23 तारीख को सुबह 4 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से दिल्ली पुलिस ने उठा लिया है। दिल्ली पुलिस ने उन्हें मिर्जापुर पुलिस को हैंडओवर कर दिया है। हमारा मानना है कि यह सब मेरे पति के साथ राजनीतिक रंजिश के कारण हो रहा है।
मेरे पति पहले ही अरेस्ट हो चुके हैं, लेकिन मिर्जापुर पुलिस कह रही है कि अभी तक अरेस्ट नहीं हुए हैं। हम हर साल अपनी सालगिरह मनाने दुबई जाते हैं। उस दिन भी हम लखनऊ से दिल्ली गए थे और दिल्ली से हमारी सुबह 9 बजे की दुबई के लिए फ्लाइट थी। हम योगी आदित्यनाथ जी से हाथ जोड़कर विनती करते हैं कि हमारे पति को कुछ भी नुकसान न पहुंचे। जो पूछताछ करनी है, हमारे पति से की जाए, लेकिन उन्हें बेवजह परेशान न किया जाए।
हमारा बच्चा बार-बार अपने पिता को खोज रहा है। मेरे पति ने कुछ भी गलत नहीं किया है। पूरा प्रशासन से हाथ जोड़कर अनुरोध है कि हमारे साथ न्याय किया जाए और हमारे पति को बदनाम करने की राजनीति बंद की जाए।



