Uncategorized

उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर आयोजित किया गया विविध कार्यक्रम

0 स्कूली छात्र-छात्राओं, सांस्कृतिक दलो के द्वारा प्रस्तुत किए गए विभिन्न विधाओ के लोक नृत्य व गायन, कार्यक्रम स्थल पर विभागो की लगाई गई विकास प्रदर्शनी स्टाल

0 उत्तर प्रदेश दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का उपाध्यक्ष लघु उद्योग निगम एवं विधायक नगर, विधायक मड़िहान, विधायक मझंवा, विधायक छानबे, सदस्य विधान परिषद के द्वारा फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित कर किया गया शुभारम्भ, लगाई प्रदर्शनियो का किया गया अवलोकन

0 स्वंय सहायता समूह के दो समूह महिला को कुल 15 करोड़ 22 लाख रूपये का आर0एफ0 व सी0आई0एफ0 के तहत दिया गया डेमो चेक, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियो को प्रमाण पत्र वितरण व दिव्यांग बंधुओ को दिया गया ट्राईसाइकिल

0 लखनऊ में आयोजित गृहमंत्री भारत सरकार व मा0 मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का दिखाया गया सजीव प्रसारण
फोटोसहित
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के अवसर पर ‘‘विकति उत्तर प्रदेश-विकसित भारत’’ की थीम पर आधारित आज स्थानीय राजकीय इण्टर कालेज महुवरिया के मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमो व विकासपरक योजनाओं के जन जागरूकता के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपाध्यक्ष लघु उद्योग निगम वैश्व नटवर गोयल एवं विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक मझंवा शुचिस्मिता मौर्या, विधायक छानबे रिंकी कोल, सदस्य विधान परिषद श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बृज भूषण सिंह के द्वारा फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धर्मजीत सिंह सहित व्यापार मण्डल के शैलेन्द्र अग्रहरि उपस्थित रहें। आयोजित कार्यक्रम का कार्यक्रम में लखनऊ में आयोजित गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री भारत सरकार अमित शाह, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम एवं उद्बोधन को जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में जन सामान्य को सजीव प्रसारण दिखाकर सुनाया गया। तत्पश्चात उपाध्यक्ष लघु उद्योग निगम व विधायकगण के द्वारा कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागो द्वारा लगाई गई विकासपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनियों का भ्रमण कर अवलोकन किया गया। कार्यक्रम में स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को यथा-रोशनी देवी कमला प्रेरणा स्वंय सहायता समूह, अफशाना गरीब मोहल्ला स्वंय सहायता समूह व प्रमिला देवी शिवगुरू स्वंय सहायता समूह को कुल 15 करोड़ 22 लाख रूपये का सी0आई0एफ0 व आर0एफ0 का डेमो चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम जिला ग्रामोद्योग विभाग के 4 लाभार्थियो को ग्रामीण क्षेत्र में स्वारोजगार हेतु अधिक से अधिक खाद्यीग्रामोद्योग ईकाई की स्थापना हेतु उन्हें सम्मानित किया गया। जल संरक्षण क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार, जिला समन्वय स्वच्छ भारत मिशन प्रशान्त शुक्ला, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर दीप चन्द्र दीक्षित, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा राजेश कुमार, खण्ड अधिकारी छानबे रामपाल व खण्ड अधिकारी सिटी मुनीष कुमार, खण्ड विकास अधिकारी पटेहरा राजीव कुमार शर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में 7 लाभार्थियो को वृद्धावस्था पेंशन का स्वीकृति प्रमाण पत्र, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग द्वारा 9 उत्कृष्ठ छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के क्रमशः 5-5 लाभार्थियो को डेमो चेक व टूल किट का वितरण किया गया। कृषि विभाग द्वारा 5 लाभार्थियों को फसल बीमा लाभ का प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए दिव्यांग कल्याण विभाग द्वारा कुल 15 दिव्यांग लाभार्थियो को ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड वैश्व नटवर गोयल ने उत्तर प्रदेश दिवस पर उपस्थित लोगो को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की स्थापना 24 जनवरी 1950 को की गई, परन्तु 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने उत्तर प्रदेश दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सोच थी कि प्रदेश के मुखिया के रूप एक संत को चुना गया जो आज उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में अग्रसर है उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि आज महिला सुरक्षा, व्यापारियो की सुरक्षा, नागरिकों की सुरक्षा की दिशा में प्रदेश सरकार काफी प्रभावी कार्य की है आज हमारे प्रदेश में जहां माफियाओं, गुण्डा व भू माफियाओं के प्रति अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही की गई तो वहीं प्रदेश में कहीं भी हमारी महिलाएं, बहन बेटियां निडर होकर आ जा रही है तो व्यापारी समाज भी भय मुक्त होकर अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की दिशा में लगा है। उन्होंने कहा कि एक समय वह भी था जब व्यापारी 6 व 7 बजे ही बन्द कर देते थे परन्तु आज योगी सरकार में व्यापारियो का सम्मान व सुरक्षा दिया गया है। व्यापारी 9 बजे या 10 बजे रात्रि तक अपनी दुकान बन्द कर रहें है। उन्होंने एक जनपद एक उत्पाद की चर्चा करते हुए कहा कि बेरोजगारो नौवजवानो को रोजगार के लिए तथा स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए जनपद में बनाए जाने वाले वस्तुओं को एक जनपद एक उत्पाद योजना लागू कर उन्हें उनकी पहचान दिलाने की दिशा में हमारी सरकार के द्वारा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग में 5 लाख रूपया बिना किसी ब्याज व बिना गारंटी के युवाओ को रोजगार के लिए दिया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का भी उल्लेख करते हुए कहा कि इसका जनमानस में चैपाल के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाए ताकि लोग अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठा सकें। इस अवसर पर विधायक नगर, विधायक मड़िहान, विधायक मझवां, विधायक छानबे, सदस्य विधान परिषद, अध्यक्ष जिला पंचायत ने भी अपने सम्बोधन में उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर सभी बधाई व शुभकामना देते हुए विकासपरक योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर संस्कृति विभाग लखनऊ से आए सांस्कृतिक दल राम प्रसाद एण्ड पार्टी के द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस पर देशभक्ति गीत व लोकगीतो के माध्यम से लोगो का भावपूर्ण मनोरंजन कराया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओ के द्वारा विविध नृत्य एवं गायन प्रस्तुत किया जिसमें आश्रम पद्धति विद्यालय के बच्चों द्वारा बिरसा मुण्डा के जीवन पर आधारित गीत व नृत्य प्रस्तुत कर लोगो को भाव विभोर किया। इसके पूर्व मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने उपाध्यक्ष सहित सभी विधायकगण व जनप्रतिनिधिगण को समूूह की महिलाओ द्वारा निर्मित पीतल के बर्तन का स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने आयोजित कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम, उपायुक्त मनरेगा, उपायुक्त एनआरएलएम, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार, जिला खादीग्रामोद्योग अधिकारी अमितेश सिंह, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी राजेश सोनकर, सेवायोजन अधिकारी राजीव सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के अलावा अन्य सम्बन्धित अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!