यूपी दिवस-2026 समारोह के अवसर पर जिला स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती एवं कबड्डी का हुआ आयोजन
फोटोसहित
खेल निदेशालय उ०प्र० लखनऊ के सौजन्य से क्षेत्रीय खेल कार्यालय, विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर में शनिवार 24 जनवरी, 2026 को उ0प्र0 राज्य स्थापना दिवस-2026 के अवसर पर जिला स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शासन द्वारा दिनांक 25 जनवरी 26 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस को सार्वजनिक अवकाश होने के फलस्वरूप आज दिनांक 24 जनवरी को उ०प्र० दिवस स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय मतदाता शपथ ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिनेश कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी, मीरजापुर एवं धर्मवीर सिंह, क्रीड़ा अधिकारी मीरजापुर को सुरेश चन्द्र यादव एवं विवेक कुमार मिश्रा के द्वारा बैज लगाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों को आशिर्वचन देने के साथ ही खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कुश्ती एवं कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। प्रतियोगिता में श्रीमती निधि सिंह पटेल, सुरेश चन्द्र यादव, शेरबहादुर, अर्शी परवीन सिद्दकी, विवेक कुमार मिश्रा, देशपाल सिंह, मारूति नन्दन राय, माजिद अली एवं दीक्षा आदि लोग उपस्थित थे।
आज जिला एवं मण्डल स्तरीय सीनियर पुरुष कुश्ती का चयन ट्रायल्स का आयोजन किया गया।



