राष्ट्रीय बालिका दिवस: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह मुक्ति रथ रवाना
फोटोसहित
मीरजापुर। आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था रमईपट्टी मिर्जापुर के तत्वावधान में आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बाल विवाह मुक्ति रथ का शुभारंभ किया गया। एम एल सी विनीत सिंह, डीएम पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, विधायक रत्नाकर मिश्रा, सुचिष्मिता मौर्य, रमाशंकर पटेल, रिकी कोल ने हरी झंडी दिखाकर जिगरुकता रथ को रवाना किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सदस्य विधान परिषद विनीत सिंह एवं जिलाधिकारी पवन गंगवार उपस्थित रहे। उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जागरूकता फैलाने और इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए आस्था संस्था के प्रयासों की सराहना की। एवं समाज में व्याप्त इस बुराई को मिटाने के लिए सरकार द्वारा संस्था द्वारा चलाए जा रहे इस बाल विवाह भारत अभियान में यह अतुलनीय प्रयास है।
बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए एम एल सी विनीत सिंह ने कहाकि “बाल विवाह एक गंभीर समस्या है जो लड़कियों के भविष्य को नष्ट कर देती है। हमें इसके खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा और समाज को जागरूक करना होगा।”
जिलाधिकारी पवन गंगवार गंगवार ने कहाकि “बाल विवाह मुक्त भारत के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। आस्था संस्था का यह प्रयास सराहनीय है और हमें इसके साथ जुड़कर इस अभियान को सफल बनाना चाहिए।”
बाल विवाह मुक्ति रथ मिर्जापुर जिले के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करेगा और इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए प्रेरित करेगा। साथ ही साथ हस्ताक्षर अभियान भी जिलाधिकारी महोदय द्वारा एवं MLC विनीत सिंह जी द्वारा किया गया कार्यक्रम में आस्था महिला एवम बाल विकास संस्था के द्वारा जिलाधिकारी कैंपस में नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया जिससे लोगों में जागरूकता हो
कार्यक्रम में जिला प्रोवेशन डॉ मंजू, AHTU से रामपाल मिश्रा, चाइल्ड लाइन बाल कल्याण समिति संस्था आस्था महिला एवम बाल विकास से कॉर्डिनेटर रतन कुमार मिश्रा आदि लोग शामिल रहे।



