बजाज स्कूल में मनाया स्कूल कैंपस फन एक्टिविटी डे
फोटोसहित
मीरजापुर। सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में कक्षा 2 से कक्षा 7 तक के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य स्कूल कैंपस फन एक्टिविटी डे का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर बच्चों के उत्साह, आनंद और ऊर्जा से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में मैकेनिकल बुल राइडिंग, रोप क्लाइम्बिंग, बाउंसी स्लाइड्स, इन्फ्लेटेबल ऑब्स्टेकल्स, लैंड जॉर्बिंग बॉल, आर्चरी, बॉलिंग एली, बास्केटबॉल, शूटिंग गेम, किड्डी राइड, हॉन्टेड हाउस सहित अनेक रोचक खेलों की व्यवस्था की गई थी। विद्यार्थियों ने पूरे अनुशासन और सुरक्षा के साथ सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या डाॅ0 शिवानी कौशिक ने कहाकि ऐसे आयोजन मनोरंजन से भरपूर तो होते ही है, बच्चों में आत्मविश्वास, शारीरिक सक्रियता और टीम भावना को भी प्रोत्साहित करने में भी अत्यंत योगदान देते है। विद्यालय परिवार द्वारा इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर आयोजित की जाती रही हैं और भविष्य में भी की जाएंगी। यह जानकारी डाॅ0 शिवानी कौशिक प्रधानाचार्या ने दी।



