Uncategorized

खेल क्रान्ति अभियान के 14 वें खेल कूद का शुभारम्भ अडानी फाउंडेशन की सी.एस-आर उषा मिश्रा ने किया

लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स,शान्ति निकेतन इण्टर कॉलेज पचोखरा के खेल मैदान में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाने के साथ खेल क्रान्ति अभियान के मिल्खा सिंह एवं स्व. बलिराम सिंह स्मृति एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन अडानी फाउंडेशन की सी.एस. आर.उषा मिश्रा ने मां सरस्वती,नेता जी सुभाष चंद्र बोष व सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ खेल क्रान्ति अभियान का ध्वज फहराने के साथ एथलेटिक्स ट्रैक पर एक चक्कर लोगो के साथ लगते हुए खेल क्रान्ति अभियान के 14 हवें एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया।
साथ ही क्रिकेट नेट प्रैक्टिस हेतु अडानी फाउंडेशन द्वारा प्रदान किये गए सेटअप का शुभारम्भ किया।
कार्य क्रम के संयोजक प्रधानाचार्य,अनिल कुमार सिंह,ग्रीन गुरु जी ने मुख्य अतिथि महोदया को मोमेंटो,कैप व पौध भेंट करते हुए,माल्यार्पण कराकर व बैज लगवाते हुए स्वागत किया।
कार्यक्रम में अडानी पावर व अडानी फाउंडेशन से अभय मौर्या व सन्नो राय उपस्थित रही,पहले दिन के समापन पर वरिष्ठ समाज सेवी अवधेश कुमार सिंह का आगमन हुवा जिनका स्वागत किया गया,उनके द्वारा खेल क्रान्ति अभियान को सहयोग भी प्रदान किया गया।
साथ ही अडानी फाउंडेशन के सौजन्य से मीरजापुर थर्मल एनर्जी यू. प्रा. लि. ने 100 पीस टी.शर्ट खिलाड़ियों को प्रदान करने हेतु प्रदान किया गया।
कार्य क्रम में सुरेश चन्द्र सिंह,डॉ.नील रतन सिंह,समर जीत सिंह,प्रबंधक,शम्भू नाथ सिंह,भोला नाथ सिंह,राम शकल सिंह,धनेश्वर सिंह,सुनील दत्त सिंह,बलवंत सिंह,अशोक कुमार सिंह,राम कुमार सिंह,गुप्तेश सिंह,अवधेश राम,कड़े कान्त दुबे,आदित्य जायसवाल,विमल सिंह,उमेश कुमार सिंह,राम अनुज व विद्यालय के कर्मचारी गण तथा खिलाड़ी गण भारी संख्या में उपस्थित थे।
तीन दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता के पहले दिन के परिणाम निम्नवत है, बालक संवर्ग की 800 मीटर की दौड़ में कुलदीप चौहान,बल्लीपुर,प्रथम, अकरम,बसहि,द्वितीय व संजय,मगरदहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया,200 मीटर की दौड़ 10 वर्ष के नीचे के बालको में शुभम,प्रथम,प्रिंस,द्वितीय व अनुराग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया,400 मीटर की दौड़ में कुलदीप चौहान,अकरम व संजय ने क्रमशः प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया,3000 मीटर की दौड़ में कुलदीप चौहान ने प्रथम,संजय ने द्वितीय व अकरम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
बालिका संवर्ग की प्रतियोगिता में 800 मीटर की दौड़ में शालिनी यादव ने प्रथम,ज्योति,अटारी ने द्वितीय व अनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया,200 मीटर की दौड़ में ज्योति,खेल क्रान्ति अभियान,निशा कुमारी व अर्चना ने क्रमशः प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया,400 मीटर की दौड़ में अन्तिमा राव,संध्या व ज्योति ने क्रमशः प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
साथ ही ग्रीन गुरु जी द्वारा लगातार पौध रोपण के 3860 वें दिन के क्रम में खेल मैदान के किनारे कामिनी के पौध का रोपण किया गया।
इस अवसर पर अनिल कुमार सिंह,ग्रीन गुरु जी ने बतलाया कि अडानी पावर ने 100 टी .शर्ट्स तथा हैवेल्स इंडिया प्रा. लि. की तरफ से हैवेल्स गैलेक्सी ने 15 टी.शर्ट्स व 05 कैप तथा विंध्यवासिनी इंटरप्राइजेज ने 04 कंबल
खिलाड़ियों को प्रदान करने हेतु दिया है, पूर्व में भी प्रायोजकों द्वारा सामग्री प्रदान किया जा चुका है।
खेल कूद के दूसरे दिन एथलेटिक्स की छूटी हुई प्रतियोगिता प्रारम्भ हुई, स्व. पनपत्ती देवी स्मृति बालिका वॉली बॉल प्रतियोगिता व स्व. मेवालाल सिंह स्मृति बालक वॉली बॉल प्रतियोगिता प्रारम्भ हुई,बालिका वॉली बॉल प्रतियोगिता के फाइनल में सरदार पटेल इण्टर कॉलेज,बढ़ैनी ,बभनिया, वाराणसी की ए व बी टीम के बीच हुवा,जिसमे ए टीम विजेता रही, बालक संवर्ग का फाइनल कल होगा।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 5000 मीटर की दौड़ में जावेद,इर्फ़न व प्रवीण ने क्रमशः प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया,10000 मीटर की ढूढ में अंकित यादव,देव प्रकाश व इरफान ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया,15 किलोमीटर की दौड़ में मनीष,प्रवीण व जावेद ने क्रमशः पहला,दूसरा व तीसरा स्थान लाया।
विद्यालयी प्रतियोगिता के 200 मीटर बालिका की दौड़ में उमा गुप्ता,सुमन पटेल व हिमांशी ने प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया,400 मीटर बालिका की दौड़ में ज्योति,साधना व सुधा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान लाया,600 मीटर की दौड़ में अनामिका व मधु ने क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान लाया।
बालक की प्रतियोगिता के 1500 मीटर दौड़ में अभिनेष चौधरी,शुभम व इंद्रदेव ने क्रमशः प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
साथ ही खेल मैदान के किनारे फाइकस के पौध का रोपण ग्रीन गुरु जी द्वारा 3861 वें दिन लगातार पौध रोपण के क्रम में आलोक कुमार सिंह के सहयोग से किया।
कार्य क्रम के दौरान केशव दास सिंह,त्रिभुवन सिंह,विजय सिंह,अशोक कुमार सिंह,गजेंद्र सिंह, इंद्राज सिंह,गोपाल दास यादव,राम लाल पाल जी,राम नयन सिंह,राधे श्याम सिंह,दुर्गा प्रसाद प्रो.विवेक तिवारी व ई.राजेश उपाध्याय व अन्य लोग उपस्थित थे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!