News

पहाड़ी विकास खंड में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

पड़री (मीरजापुर)। पहाड़ी विकास खंड में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। प्रशासन के निर्देशों के अनुसार विकासखंड के सभी प्रमुख सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया तथा संविधान की रक्षा का संकल्प लिया गया।

ब्लॉक मुख्यालय कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख इंद्र बहादुर पांडेय और खंड विकास अधिकारी बबीता सिंह ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। थाना परिसर में उपनिरीक्षक विजय यादव के नेतृत्व में पुलिस बल ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद यादव ने ध्वजारोहण कर आमजन तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का संकल्प लिया।

वहीं गैर-सरकारी संस्थानों में सर्वोदय इंटर कालेज में संरक्षक उमादत्त मिश्र, स्वामी गोविंदाश्रम इण्टर कालेज में प्रधानाचार्य सुदामा प्रसाद, तारा सर्विस पेट्रोल पम्प पर प्रबंधक ज्ञानेंद्र पांडेय, शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय में प्रबंधक डॉ मधुलिका सिंह ने ध्वजारोहण किया।

इसके अलावा विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।भरपुरा में ग्राम प्रधान जड़ावती देवी ,पड़री प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान रामदेव सरोज, टौंगा में व्यास जी बिंद, कनौरा में राकेश यादव, पसैया डगमगपुर में निर्भय दुबे, लोकापुर में मंटू चौबे तथा मोहनपुर भवरख में सुनील सिंह पटेल, माधोपुर में प्रधान उमा देवी, भगेसर में शुषमा देवी,चेंदुली में प्रधान गुंजा सिंह ने अपने-अपने कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम के दौरान मिष्ठान वितरण भी किया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!