News

77 वें गणतंत्र दिवस पर आईजी ने परिक्षेत्रीय कार्यालय प्रांगण में की ध्वजारोहण, राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी

0 समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को संविधान में उल्लिखित संकल्प की शपथ दिलाई गयी

मीरजापुर। 
आज दिनांकः26.01.2026 को भारतवर्ष के 77 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर “आर.पी. सिंह” द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई तथा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को संविधान में उल्लिखित संकल्प की शपथ दिलाई गयी।

इस गरिमामय अवसर पर उपस्थित समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय गणतंत्र हमें संविधान में निहित मूल्यों-न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुत्व के प्रति अटूट निष्ठा बनाए रखने की प्रेरणा देता है। राष्ट्रसेवा की भावना से ओत-प्रोत होकर पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया।

इस दौरान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 का उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह प्राप्त करने वाले मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस श्रीकान्त सिंह कुशवाहा को सम्मानित कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!