News

राजगढ के कंपोजिट विद्यालय जौगढ़ मे गणतंत्र दिवस का समारोह धूमधाम मनाया गया

चुनार, मीरजापुर। कंपोजिट विद्यालय जौगढ़, वि0ख0 राजगढ़, मीरजापुर में 77वें गणतंत्र दिवस का समारोह धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के समस्त शिक्षकों व बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकली गयी। तत्पश्चात विद्यालय परिसर में ग्राम प्रधान श्रीमती राजकुमारी सिंह द्वारा ध्वज फहराया गया।

इस अवसर पर समाज सेवी अभयमान सिंह व प्र0प्र0अ0 आलोक कुमार जौहरी द्वारा महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। बच्चों द्वारा विविध प्रकार के सांस्कृतिक व देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।

 कार्यक्रम का संचालन शिक्षक आनंद सिंह व व्यवस्था शिक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक श्रीमती मनोरमा देवी, श्रीमती सुमन सिंह, जंगबहादुर मौर्य, अनूप सिंह, सत्तमी सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ती व गाँव के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थिति रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!