News

स्नातक प्रथम सेमेस्टर परीक्षा का द्वितीय दिवस सुव्यवस्थित रूप से संपन्न; प्रथम पाली में 5,201 परीक्षार्थी उपस्थित, 279 अनुपस्थित, द्वितीय पाली में 740 परीक्षार्थी उपस्थित, 09 अनुपस्थित

मीरजापुर।

माँ विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मीरजापुर से संबद्ध समस्त महाविद्यालयों में संचालित स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएँ अपने द्वितीय दिवस पर भी पूर्णतः शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं निष्पक्ष वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।

विश्वविद्यालय से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, द्वितीय दिवस की प्रथम पाली में आयोजित परीक्षा में कुल 5,201 छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे, जबकि 279 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। इसी क्रम में द्वितीय पाली की परीक्षा में 740 परीक्षार्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई तथा 09 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

सभी परीक्षा केंद्रों पर समुचित व्यवस्था, अनुशासन एवं शुचिता पूर्ण परीक्षा सम्पन्न हो जिसके लिए उड़ाका दल का गठन किया गया है । जो अपने जिलें में परीक्षार्थियों, परीक्षा व्यवस्था एवं अन्य का रिपोर्ट विश्वविद्यालय में भेज रहे है । परीक्षा केंद्र द्वारा यदि कोई अव्यवस्था दिख रही है तो उसका तत्काल निराकरण किया जा रहा है।

परीक्षाओं की पारदर्शिता एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से माँ विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मीरजापुर की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कछवा, गोपीगंज एवं जंगीगंज में किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रथम पाली में विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री राम नारायण तथा द्वितीय पाली में विश्वविद्यालय के सहायक आचार्य श्री सत्येंद्र अग्रवाल एवं श्री प्रेम चंद उनके साथ उपस्थित रहे।

निरीक्षण के क्रम में परीक्षा केंद्रों पर उत्पन्न कुछ सामान्य व्यवस्थागत कठिनाइयों का संज्ञान लेते हुए कुलपति जी ने उनके तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने केंद्राध्यक्षों, पर्यवेक्षकों एवं परीक्षा कार्य से जुड़े समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों को विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित परीक्षा आचार संहिता एवं नियमों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!