News

विद्यार्थी परिषद के 6 घंटे धरने के बाद एक माह के अंदर फिस वापसी का प्राचार्य ने दिया आश्वासन

मीरजापुर।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जीडी बिन्नानी पीजी कॉलेज इकाई के तत्वावधान मे बैंक पेपर के नाम पर हुए अन्याय एवं छात्रों की फ्रीस वापस की मांग को लेकर छात्र छात्राओ ने कालेज पर धरना दिया।

उल्लेखनीय है कि जीडी बिन्नानी पीजी कॉलेज में छात्रों छात्राओं से महाविधालय द्वारा बैक पेपर का फॉर्म भरवाया गया था, जिसका शुक्ल ₹750 भुगतान करवाया गया था। परंतु अभी कुछ दिन पहले ही विश्वविद्यालय द्वारा सभी छात्रों को पास कर दिया गया है।

ऐसे में छात्रों में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। यद्यपि सभी छात्रों को जब विश्वविद्यालय ने परीक्षा में पास कर है
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जीडी बिन्नानी पीजी कॉलेज इकाई मांग करती है कि पास छात्रों का बैंक पेपर नहीं होना चाहिए और उन सभी छात्रों का बैंक पेपर के लिए जो शुल्क जमा करवाया गया था, उसे वापस करवाया जाए।

मांगो को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जीडी बिन्नानी पीजी कॉलेज के कार्यकर्ताओं जीडी बिन्नानी पीजी कॉलेज के गेट पर धरना प्रदर्शन किये। धरना प्रदर्शन लगभग 6 घंटे चला, जिसके पश्चात कॉलेज प्रशासन ने कुलपति से बातचीत कर छात्रों के सभी मांगो को मान लिया।

सभी छात्रों का जिन्होंने बैंक फार्म भरा और उन्हें पास कर दिया गया है, उन्हें दुबारा पेपर नहीं देना होगा एवं उनका परीक्षा अंक भी नहीं बदला जाएगा जो छात्र बैंक पेपर में परीक्षा में नहीं बैठते है और वो पास है उन सभी छात्रों का बैंक परीक्षा की फ्रीस ₹750 रुपए एक माह के अंदर छात्रों के बैंक खाते में वापस कर दिया जाएग। इस संबंध में जीडी बिन्नानी पीजी कॉलेज के प्राचार्य अशोक सिंह ने जानकारी प्रदान की एवं पत्र भी जारी किया।

जिला संयोजक रिवेश सिंह पटेल, नगर मंत्री उदय प्रताप, प्रांत कार्यकारणी सदस्य खुशबू प्रजापति, नितिन तिवारी, आदर्श दुबे, अजीत सिंह, अंकित यादव, इकाई मंत्री आंचल कनौजिया, सेजल चौहान, अभिषेक प्रजापति, संदीप प्रजापति, हिमालय गिरी, पर्वत गिरी, प्रांत कार्यकारणी सदस्य ओम दुबे, उत्कर्ष दुबे आदि सैकड़ों छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

धरना दे रहे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ को पुलिस ने धक्का देकर हटाया
मीरजापुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के केबीपीजी कालेज इकाई के बैनर तले गुरुवार को छात्र छात्राओ ने कालेज गेट पर धरना दिया। इस बीच भरुहना कचहरी मुख्य मार्ग पर जाम लगा रहे छात्रो को पुलिस ने धक्के देकर हटाया। छात्रो के साथ बर्बरता पर सपा ने प्रतिक्रिया भी जारी की। पुलिस द्वारा विद्यार्थियो के साथ बर्बरता का वीडियो भी वायरल हुआ है। शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ दुर्व्यवहार की जगह जगह निंदा भी हो रही है। पुलिस के बल पर छात्रों को दबाना कतई अच्छा नहीं है।

 

को-करिकुलर विषय का बैक परीक्षा नहीं देंगे, उनकी धनराशि रूपया 750/- एक माह के अन्दर होगा वापस: प्राचार्य प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह
प्राचार्य डा. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कुलपति महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ वाराणसी से टेलिफोनिक वार्ता के दौरान बताया गया कि जिन छात्रों का 29 जनवरी 2026 तक समस्त विषयों का अंकपत्र परिणाम उत्तीर्ण घोषित हो चुका है, उन छात्रों का परिणाम उत्तीर्ण ही रहेगा।

परीक्षाफल में कोई परिवर्तन नहीं रहेगा तथा जो छात्र को करिकुलर विषय में उत्तीर्ण हुए है (जो छात्र बैंक परीक्षा फार्म भरे है) का बैंक परीक्षा शुल्क वापसी के सम्बन्ध में जो छात्र को-करिकुलर विषय का बैक परीक्षा नहीं देंगे, उनकी धनराशि रूपया 750/- (सात सौ पचास रूपया मात्र) एक माह के अन्दर वापस कर दिया जायेगा।

 

बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करें: गौरव ऊमर

भाजपा के जिला मंत्री गौरव ऊमर ने कहा है कि “अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा जी डी बिनानी कालेज के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा की गई अभद्रता की जितनी निंदा की जाए कम है एक तरफ़ देहात कोतवाली पुलिस धर्मांतरण मामले के कुख्यात अपराधियों के साथ हँसते हुए फ़ोटो बाजी करती नज़र आती है, लेकिन दूसरी ओर छात्रों के हित में आन्दोलन करने वाले विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं से बिना बातचीत किये बदसलूकी और गाली गलौज करके सरकार की छवि को धूमिल करने का काम कर रही है। पुलिस अधीक्षक एवं जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जाँच कराने एवं बदसलूकी करने वाले पुलिस कर्मियों को तत्काल निलंबित करने की माँग करता हूँ।”

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!