मीरजापुर।
भाजपा नगर पश्चिमी मंडल द्वारा मंडल उपाध्यक्ष सचिन जायसवाल के आवास स्थित लालडिग्गी में देश की वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण को देखा गया। नगर पश्चिमी अध्यक्ष नीतिन शिश्वकर्मा ने कहा कि यह बजट विकास, आत्मनिर्भर भारत, गरीब–किसान–युवा–नारी सशक्तिकरण को समर्पित है।
देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ यह बजट हर वर्ग के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करता है।
माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। यह बजट नए भारत की मजबूत नींव है।
बजट लाइव सुनने वालो मे मुख्य रूप से
नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, नगर अध्यक्ष पश्चमी नितिन विश्वकर्मा, संतोष जायसवाल (महामंत्री), कृष्ण कुमार सिंह (महामंत्री), उपाध्यक्ष नगर पश्चिमी- सचिन जायसवाल, रूपेश यादव, श्रीमती दीपा उमर, सभासद अलंकार जायसवाल, अजय मोदनवाल (उपाध्यक्ष पूर्वी मंडल) सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।



