मीरजापुर। थाना पड़री जनपद मीरजापुर पर दिनांकः25.06.2024 को एक युवती द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने तथा शादी से इंकार कर देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पड़री पर मु0अ0सं0-130/2024 धारा 376,504,506 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
“सोमेन बर्मा” पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष पड़री को निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना पड़री पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में पूर्व में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी की जा चुकी है । थाना पड़री पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में पतारसी सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः01.02.2026 को थानाध्यक्ष पड़री-प्रदीप कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों 1.राजू पुत्र झल्लू राम निवासी अमोई थाना को0देहात जनपद मीरजापुर व 2.राकेश पुत्र लालमनी निवासी चेन्दुली थाना पड़री जनपद मीरजापुर को अन्तर्गत धारा 363,366,506 भादवि में क्रमशः ग्राम ईटवां पेट्रोल पम्प व ग्राम किरतारतारा के पास से गिरफ्तार किया गया । थाना पड़री पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
जिगना पुलिस द्वारा देशी शराब की दुकान से चोरी की घटना से सम्बन्धित तीसरा अभियुक्त गिरफ्तार
थाना जिगना जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 11.01.2026 को वादी दशरथ बिन्द पुत्र जगनारायण बिन्द निवासी बरइयापुर रसौली थाना जिगना जनपद मीरजापुर द्वारा ग्राम बरइयापुर रसौली में स्थित देशी शराब की दुकान से अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध चोरी करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दिया गया । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जिगना पर मु0अ0सं0-05/2026 धारा 303(ए) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
“सोमेन बर्मा” पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए घटना का शीघ्र अनावरण व बरामदगी हेतु थाना प्रभारी जिगना को निर्देश दिये गये थे । उक्त निर्देश के अनुक्रम में क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में दिनांकः14.01.2026 को थाना जिगना व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी की घटना से सम्बन्धित 11 पेटी शराब व ₹ 10,000 नगद बरामद किया गया था । थाना जिगना पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः01.02.2026 को उपनिरीक्षक अवधेश सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर पॉली बार्डर अंडर रेलवे ब्रिज के पास से विवेचना के दौरान प्रकाश में आये/वांछित अभियुक्त संगमलाल बिन्द पुत्र जटाशंकर बिन्द निवासी तिलयी चौहान बबुरा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर अन्तर्गत धारा 305(ए),317(2) बीएनएस व 60 आबकारी अधिनियम में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
अदलहाट पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के प्रयास के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना अदलहाट, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः27.01.2026 को वादी जगदीश पटेल पुत्र स्व0सत्यनारायण सिंह निवासी मदनपुरा थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी के पुत्र अमन कुमार सिंह को क्रिकेट खेलने के दौरान बैट से सिर पर प्रहार कर गंभीर रुप से घायल कर देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-17/2026 धारा-110 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
“सोमेन बर्मा” पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक अदलहाट को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अदलहाट पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में पतारसी सुरागरसी व अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः01.02.2026 को उपनिरीक्षक अभयनारायण सिंह व रामकुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर कठडीहा तिराहा से रसूलपुर जाने वाले मार्ग से नामजद अभियुक्त अरविन्द पटेल उर्फ भोला पुत्र राजेन्द्र पटेल निवासी मदनपुरा थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बैट बरामद किया गया । थाना अदलहाट पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
लालगंज पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला कर भगाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना लालगंज जनपद मीरजापुर पर दिनांकः30.01.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-25/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
“सोमेन बर्मा” पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में पतारसी सुरागरसी व अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः01.02.2026 को उपनिरीक्षक सुजीत कुमार सेठ मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर चितांग मोड़ के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त सलमान उर्फ कल्लू मौर्या पुत्र महेश मौर्या निवासी दुबरा पहाड़ी थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 04 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —
थाना को0देहात-03
थाना राजगढ़-01



