News

लेखक डॉ अंबुज पांडेय की पुस्तक “मन मति रंक” का विमोचन

मीरजापुर।
के.बी. पी.जी. कॉलेज, मिर्जापुर के हिंदी साहित्य के प्रतिष्ठित समालोचक और हिंदी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. अंबुज पांडेय की नवीनतम कृति “मन मति रंक” का विमोचन सोमवार को प्रशासनिक भवन में एक स्मरणीय समारोह में संपन्न हुआ।

प्राचार्य प्रोफेसर रविंद्र कुमार द्विवेदी ने पुस्तक का औपचारिक लोकार्पण करते हुए डॉ. पांडेय को हार्दिक बधाई दी और “मन मति रंक” को विविधता की सारगर्भित संग्रहिणी बताया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक न केवल साहित्यिक विविधता का अनुपम संकलन है, अपितु पाठक के अंतर्मन को झकझोरने वाली वह धारा है, जो परंपरा और आधुनिकता के मध्य पुल बुनती है तथा सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध करने का संकल्प है।

विमोचन समारोह में प्रोफेसर राकेश कुमार शुक्ल, प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह चंदेल, प्रोफेसर ज्योतिश्वर मिश्रा, प्रोफेसर देवेंद्र पांडेय, प्रोफेसर इंदूभूषण द्विवेदी, डॉ. रत्नेश मिश्रा, डॉ. प्रतिमा भारती, पियूष कमल द्विवेदी, रत्नेश वर्मा और बाबा यादव सहित अनेक शिक्षकगण और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!