मीरजापुर।
मां विंध्यवासी विश्वविद्यालय मिर्जापुर से सम्बद्ध महाविद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025-26 की सेमेस्टर परीक्षाओं को सुचारू और नकलमुक्त संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से के.बी.पी.जी. कॉलेज मिर्जापुर के प्राचार्य प्रोफेसर रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने सोमवार को परीक्षा कक्षों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्राचार्य ने आंतरिक सचल दल के सदस्यों डॉ. रत्नेश मिश्र, सदस्य डॉ. किरन सिंह, के.एम. दुबे और डॉ. सुभाष पांडेय सहित कई शिक्षकों के साथ निरीक्षण किया।
उन्होंने परीक्षा कक्षों की गहन तलाशी ली और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित की। प्रोफेसर द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा के सुचारू संचालन और नकल रोकने के लिए कक्ष निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि के.बी.पी.जी. कॉलेज मिर्जापुर में ज्ञानानंदा और गजानंद महाविद्यालय परीक्षा केंद्र बना हुआ है और परीक्षा की पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है।
सुबह की पाली में एम.ए. भूगोल प्रथम सेमेस्टर में कुल 203 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 6 अनुपस्थित और 197 परीक्षार्थी उपस्थित थे। शाम की पाली में बी.बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के 9 परीक्षार्थी पंजीकृत थे और 9 परीक्षार्थी उपस्थित थे।



