News

कछवां मछली मंडी के पास आटो-कार एक्सीडेंट; एक की मौत, दस घायल

कछवा, मीरजापुर। आदर्श नगर पंचायत कछवा स्थित मछली मंडी के पास सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में 11 लोग जख्मी हो गए, जिसमें से एक की मौत हो गई। हादसा मछली मंडी के पास हुआ, सूत्रों के अनुसार ऑटो सवार महिलाएं मजदूरी करने के लिए क्रियात खैर की तरफ जा रही थी एक तेज रफ्तार कार बाइक को बचाने के चक्कर में कछवा मछली मंडी के समीप ऑटो रिक्शा से टकरा गई। जिससे कार की टक्कर से ऑटो व कार के परखच्चे उड़ गये।

एक्सीडेंट की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कस्बा प्रभारी विनय दुबे ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछवा भेजवाया। वहीं, गंभीर रूप से घायल सोनी पुत्री राजेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे घर वालों का रो रो बुरा हाल हो गया मौके पर प्रशासन मौजूद शांति व्यवस्था कायम है।

दुर्घटना की लिखित तहरीर मृतका सोनी के बड़े पिता अशोक कुमार ने कार के नंबर के अनुसार दिया गया है। इस घटशा मे सोनी पुत्री राजेश निवासी बसंतापुर उम्र 17 वर्ष की मौत हो गई। वही घायलो मे ऑटो चालक चंद्रेश यादव पुत्र मिठाई लाल निवासी विक्रमपुर महाराजगंज, पार्वती पत्नी मनीलाल निवासिनी बसंतापुर औराई उम्र लगभग 35 वर्ष,ज्योति पुत्री अशोक कुमार उम्र लगभग 14 वर्ष, रेखा देवी पत्नी बसंत लाल निवासी बसंतापुर औराई उम्र लगभग 35, कुसुम पत्नी अशोक कुमार निवासिनी बसंतपुर औराई उम्र 36वर्ष, रेखा देवी पत्नी राजेश उम्र लगभग 38 वर्ष बसंतापुर औराई, – सरोजा पुत्री राजेश कुमार उम्र लगभग 17 वर्ष निवासिनी बसंतापुर औराई भदोही, नेहा पुत्री संतलाल उम्र लगभग 17 वर्ष निवासिनी बसन्तापुर औराई भदोही, संध्या देवी पत्नी भोनू निवासिनी बसंतपुर उम्र लगभग 38 वर्ष, गुड़िया पुत्री संतलाल उम्र लगभग 18 वर्ष बसंतापुर औराई भदोही शामिल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछवा में भर्ती कराया गया है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!