मीरजापुर।
मंगलवार, 03 फरवरी को पूर्वान्ह 11:30 बजे माँ विन्ध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मीरजापुर से सम्बद्ध मण्डलीय जिला चिकित्सालय मीरजापुर के द्वितीय तल पर “धनवन्तरि सभा कक्षा” का उद्घाटन रत्नाकर मिश्र विधायक नगर द्वारा किया गया। मेडिकल कालेज को लगातार विकास को अग्रसर हेतु मण्डलीय जिला चिकित्सालय परिसर में इलाज हेतु आये हुए मरीजों को निरन्तर निगरानी हेतु चिकित्साधिकारियों एवं चिकित्सकों की मासिक बैठक कर मरीजों के इलाज से सम्बन्धित आ रही समस्यों को दूर करने एवं मानक के अनुरूप समय-समय पर चिकित्सालय की गुणवत्ता की जाँच किये जाने हेतु उच्च संस्थानों अथवा शासन की टीम चिकित्सालय में निरीक्षण की जाती है, जिसके लिए व्यवस्थित बैठक सभा कक्ष की अति आवश्यकता को देखते हुए प्रो० (डा०) संजीव कुमार सिंह, प्राचार्य, माँ विन्ध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, मीरजापुर के द्वारा नवीन धनवन्तरि सभा कक्ष का उद्घाटन सम्पन्न किया गया। माननीय नगर विधायक के द्वारा चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर इलाज के लिए सभा कक्ष में उपस्थित सभी चिकित्साधिकारी / चिकित्सकों को सम्बोधित करते हुए चिकित्सालय में चिकित्सकों कमी को दूर करने के साथ सुपर स्पेशिलिटी चिकित्सक कार्डियो, न्यूरो, गैस्ट्रो, अंकोलॉजी इत्यादि को उपलब्ध कराने के लिए माननीय मुख्यमंत्री / स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता करने के लिए आश्वासन दिया गया।
प्रो० (डा०) संजीव कुमार सिंह-प्राचार्य माँ विन्ध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा, महाविद्यालय मीरजापुर के द्वारा सम्बोधित करते हुए बताया कि वर्तमान में 100 सीट्स एम०बी०बी०एस० व तीन विभागों में एम०एस०/एम०डी० पाठ्यक्रम एवं 60 सीट्स पैरामेडिकल पाठ्यक्रम संचालन के साथ आगामी वर्ष में 60 सीट्स नर्सिंग पाठ्यक्रम संचालित होंगें साथ मेडिकल कालेज के दक्षिणी तरफ कृषि विभाग की 7.5 एकड़ भूमि के अधिग्रहण के लिए शासन में प्रस्ताव प्रेषित की गयी है, जिसको उपलब्ध हो जाने से मेडिकल कालेज का विस्तार के साथ अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्ले ग्राउण्ड, जूनियर एवं सीनियर रेजिडेन्ट्स के लिए हॉस्टल व्यवस्था के साथ अन्य आवश्यकतानुसार सुविधाएँ हो सकेगी। उद्घाटन के दौरान सभा कक्ष में उपस्थित डा० एस० के श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मण्डलीय जिला चिकित्सालय, मीरजापुर, डा० योगेन्द्र बहादुर सिंह-जिला महिला चिकित्सालय, मीरजापुर, डा० सुनील कुमार सिह-चिकित्सा अधीक्षक, डा० पंकज पाण्डेय-चिकित्सा अधीक्षक, प्रो० (डा०) विपिन कुमार, आचार्य एवं विभागाध्यक्ष एनॉटमी विभाग, डा० राकेश कुमार सिंह, चेस्ट फिजिशियन, डा० क्षितिज राज, सह-आचार्य, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग, डा० दुर्गेश सिंह, चीफ प्रॉक्टर, माँ विन्ध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, मीरजापुर, मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा० क्वैसीन अख्तर, डा० राजेश मिश्रा, डा० देवर्षि पाठक एवं नर्सिंग अधीक्षिका श्रीमती शकुन्तला इत्यादि चिकित्सकगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।



