0 घटना पड़री थाना क्षेत्र के आमघाट पुल के पास
पड़री, मीरजापुर।
पड़री थाना क्षेत्र के आमघाट पुल के पास बुद्धवार को सायं 4 बजे मिर्जापुर की तरफ से आ रही सरिया लदी ट्रैक्टर असन्तुलित होकर पलट गई। घटना में ट्रैक्टर पर लदे सरिया के ऊपर बैठे दो श्रमिको की मौके पर ही मौत हो गई। वही ट्रैक्टर चालक बाल बाल बच गया।सूचना पर मौके पर पहुची पड़री पुलिस ने दोवो शवो को मोर्चरी हाउस भेजते हुए घटनास्थल पर शांति ब्यवश्था बनाने में जुट गई।
घटना के विषय मे बताया जा रहा है कि पड़री थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी ट्रैक्टर से सरिया लेकर मिरजापुर की तरफ से आ रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही आमघाट पुल के पास ट्रैक्टर पहुचा, असंतुलित होकर पलट गई। घटना मे सरिया के ऊपर बैठे श्रमिक संजय पुत्र ननकू उम्र 18 वर्ष एवं अमन पुत्र शिवलाल उम्र 19 वर्ष निवासी कोटवा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक बाल बाल बच गया। मृतक श्रमिक संजय अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता ननकू की मौत पहले ही हो चुकी है। माता चंदा देवी मजदूरी का काम करती है।
इसी प्रकार मृतक श्रमिक अमन दो भाइयों में बड़ा था पिता शिवलाल मजदूरी का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है। मृतक संजय के भाईं लालबहादुर द्वारा दिये गए तहरीर पर पड़री पुलिस दोनो शवो का पोस्टमार्टम की कार्यवाही करते हुए अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। घटना से परिजन समेत पूरे गांव में शोक की लहर है।



