0 विधायक ने बिरसा मुंडा के प्रतिमा की हलिया के हथेडा गांव मे की स्थापना
मीरजापुर।
जिले के छानबे विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड हलिया अंतर्गत ग्राम पंचायत हथेड़ा में बिरसा मुंडा मूर्ति की स्थापना का वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन पूजन के साथ की गयी। मुख्य अतिथि के रुप मे पहुंची छानबे विधायक श्रीमती रिंकी कोल ने बतौर यजमान स्थापना का कार्य विधिवत संपन्न किया।
इस अवसर पर बिरसा मुंडा को नमन करते हुए उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा एक भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और मुंडा जनजाति के लोक नायक थे। उन्होंने ब्रिटिश राज के दौरान 19वीं शताब्दी के अंत में बंगाल प्रेसीडेंसी, जोकि अब अब झारखंड में है मे हुए एक आदिवासी धार्मिक सहस्राब्दी आंदोलन का नेतृत्व किया, जिससे वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति बन गए। आज भी उनके इस ऐतिहासिक कार्य के लिए भारत के आदिवासी उन्हें भगवान मानते हैं और उन्हे धरती आबा नाम से भी जाना जाता है।
कहाकि भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 10 नवंबर 2021 को आयोजित बैठक में आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करने के लिए बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को “जनजातीय गौरव दिवस” के रूप में घोषित किया है। इस दिन को भारत के एक वीर स्वतंत्रता सेनानी को याद किया जाता है। आज के मुंडा समुदाय के लोग जब भी कोई काम प्रारंभ करते हैं, तो वह बिरसा मुंडा को याद कर और उनके बताए गए उपदेशों का पालन करते हैं जिससे उन्हें बहुत सहायता मिलती है। आज बिरसा मुंडा का नाम पूरे भारत में प्रसिद्ध है।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती रिंकी कोल के अलावा शशि पटेल, जनार्दन कोल, विधायक प्रतिनिधि रामाकांत पटेल, लाल बहादुर पटेल, विकास सोनकर, मार्तंड सिंह, जनार्दन कोल, बीरेंद्र कोल, रामानुज कोल, प्रेमलाल कोल, रामरक्षा कोल, लच्छू कोल, रामनिहोर कोल, दूधनाथ कोल, अनिल कुमार कोल, राजेंद्र उपाध्याय, राम प्रसाद, दयालु कोल, मिठाई लाल, बालकिशुन, तुलसी, रामनाथ, नारायण, बुद्धि प्रकास कोल, विनोद कोलसहित भारी संख्या मे आदिवासी समाज के लोग मौजूद रहे।



