मीरजापुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं कार्यपालक अध्यक्ष / वरिष्ठ न्यायमूर्ति उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के अनुमोदन उपरांत आम जनता के विधिक सशक्तिकरण हेतु कतिपय दिनांक 22 फरवरी 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मीरजापुर के तत्वाधान में मेगा/ वृहद विधिक सहायता/सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा।
पूर्ण कालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मीरजापुर द्वारा बताया गया कि उ०प्र० के विभिन्न विभागों जिनके अन्तर्गत निर्बल वर्ग, दिव्यांगो, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग के लोग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति हेतु जन कल्याणकारी योजनाओं जो विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्यों एवं कर्तव्यों के अन्तर्गत आती है, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की अपेक्षा यह है कि इन विभागों की लच्छित योजनाओं को प्राधिकरण के उद्देश्य व कर्तव्यों के आधार पर चिन्हित किया जायें तथा उक्त मेगा शिविर का हिस्सा बनाया जाए।
सचिव द्वारा यह भी बताया गया है कि द्वितीय चरण में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का संचालन व कार्य योजना का क्रियान्वयन किया जायेगा, जिसमें समस्त विभागों की निर्बल वर्ग, दिव्यांगो, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग के लोग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति हेतु जन कल्याणकारी योजना का प्रदर्शन व प्रचार-प्रसार होगा।
अतः आप सभी जनमानस दिनांक 22 फरवरी 2026 को राजकीय इण्टर कलेज मीरजापुर के मैदान में आयोजित मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाये।



