News

क्रीड़ांगन 2026: बीएचयू साउथ कैंपस के वार्षिक क्रीडोत्सव का समापन

मीरजापुर।
राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में दिनांक 4 फरवरी से प्रारंभ हुए “क्रीड़ागन 2026” का आयोजन 6 फरवरी 2026 को संपन्न हुआ। क्रीडोत्सव विद्यार्थियों के मध्य सहभागिता, भाईचारे, समूह में मिलकर कार्य करने और उत्तम स्वास्थ्य के विकास की प्रतिस्पर्धा पर केंद्रित रहा। आयोजन के अध्यक्ष प्रो० बी.एम.एन. कुमार, आचार्य प्रभारी, दक्षिणी परिसर ने सभी विजेता विद्यार्थियों एवं विषय के समूहों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

क्रीड़ागन : 2026 मे कुल 1700 विद्यार्थीयों ने सहभागिता दर्ज की, जिसमें 05 पुरुष छात्रावास तथा 3 महिला छात्रवास के अन्तःवासी विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य प्रभारी, दक्षिणी परिसर एवं क्रीडोत्सव के अध्यक्षता प्रो० बी.एम.एन. कुमार, आचार्य प्रभारी, दक्षिणी परिसर एवं प्रो० एम.के. नेमा अध्यक्ष क्रिड़ा परिषद, का०हि०वि०वि०, डॉ० राजीव कुमार, छात्र सलाहकार, डॉ० किरण आर्या, सह क्रीडा निदेशक, दक्षिणी परिसर विद्यार्थीयों के मध्य जा करके क्रीड़ागन 2026 का आयोजन आरम्भ करवाया। आज क्रीडोत्सव के समाप्ति के पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विजयी विद्यार्थियों को आचार्य प्रभारी, दक्षिणी परिसर द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

100 मी० की दौड़ में मोहित, श्रेया, एवं रविप्रकाश, आयुशी; 200 मी० की दौड़ में मोहित, श्रेया एवं रूद्रान्त राज, दिपांशु; 400 मी० की दौड़ में नेहा, विक्टोरिया एम एवं वैभव गुप्ता; 1500 मी० में वैभव गुप्ता विजयी रहे। शाटपुट में शिखर मिश्रा एवं श्रेया मौर्या; कैरम में सोमेश एवं खुशी; शतरंज में स्पंदन एवं शौम्या तिवारी; टेबल टेनिस एकल में मोहित शर्मा एवं काजल नामबारी; टेबल टेनिस डबल के पुरुष वर्ग में मोहित शर्मा, निखिल शर्मा तथा महिला वर्ग में यशवी शंकर एवं गगनदीप कौर विजयी रहे।

समूह क्रीडा में वॉलीबॉल में विन्ध्याचल, हिमाद्री; रस्साकशी में अरावली तथा नीलगीरी; फुटबॉल में विन्ध्याचल, हिमाद्री; एवं बास्केटबॉल में विन्ध्याचल तथा विंध्यवासिनी; छात्रावास की टीम विजयी रहे। विभिन्न खेलों का सफलतापूर्वक आयोजन उनके समन्वयक तथा समिति के सदस्यों की उपस्थिति में हुआ।
इस अवसर पर शिक्षको का रस्साकसी एवं 100 मी. के दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें राजीव गाँधी दक्षिणी परिसर के शिक्षको ने पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संकाय को रस्सकसी में मात दी तथा 100 मी. पुरुषों की दौड़ में डॉ० सन्तोष मराण्डी ने प्रथम श्री राजेश्वर तिवारी ने द्वितीय तथा डॉ० सौरभ करुणामय ने तृतीय स्थान एवं महिलाओं की दौड़ में डॉ० दीपीका कौर ने प्रथम कुमारी शैलजा ने द्वितीय तथा डॉ० सृजन ने तृतीय स्थान अर्जित किया।

समिति समन्वयक, प्रो० एस०पी० सिंह, डॉ० एम०के० नंदी, डॉ० कुलदीप बौद्ध, डॉ० त्रियोगीनाथ, डॉ० अश्वनी कुशवाहा, डॉ० राजेश कुमार, डॉ० विनोद कुमार, डॉ० संतोष मरांडी, डॉ० मैथ्यू, डॉ० अनुपम, डॉ० प्रियरंजन कुमार आदि उपस्थित रहे। विभिन्न विषयों के प्रभारी शिक्षक तथा समस्त शिक्षकगणों ने इस अवसर पर अपना अमूल्य योगदान दिया।

आयोजन के संयोजक डॉ० राजीव कुमार ने सभी समिति के सदस्यों और शैक्षणिक कर्मचारीयों, प्रशासनिक वर्ग के कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके उपरान्त अग्रिम 9, 10, 11 फरवरी को दिशा 2026 का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। दिशा 2026 में 19 आयोजन (इवेंट) प्रस्तावीत हैं जिसमें सांस्कृतिक संध्या के साथ प्रदेश भर से आमंत्रित हुए कवियों के द्वारा कवि सम्मेलन, वाराणसी से आमंत्रित बैंड तथा दक्षिणी परिसर के छात्र एवं छात्राओं द्वारा फैशन शो आकर्षण का केन्द्र हैं। सभी छात्र एवं छात्राओं के मध्य दिशा के आयोजन के प्रति हर्षो उल्लास एवं उमंग का मौहल है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!