मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय परसिया/मड़िहान में कक्षा 6, 7, 8, 9 में रिक्त सीटों पर नवीन प्रवेश हेतु जनपद स्तरीय बैठक का आहूत की गई। बैठक में कक्षा 5 में पढ़ रहे प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को प्रवेश हेतु प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया। प्रवेश फार्म की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 परीक्षा तिथि 15 मार्च 2026 को होगी।
आनलाइन आवेदन करने हेतु बेबसाइट https://ats.upsdc.gov.in/onlineapp/menu पर कर सकते है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जिलाधिकारी को जानकारी देते हुए बताया कि जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय परसिया, जय प्रकाश नारायण सर्वोदयबालिका विद्यालय मड़िहान में रिक्त सीटो की की संख्या क्रमशः कक्षा 06 के सामान्य वर्ग की 10, पिछड़ा वर्ग के 18 सीट, अनुसूचित जाति/अनुसचित जन जाति के 42, कक्षा 07 के सामान्य वर्ग की 01, पिछड़ा वर्ग के शून्य सीट, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति के शून्य, कक्षा 08 के सामान्य वर्ग की 01, पिछड़ा वर्ग के शून्य सीट, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति के 01, कक्षा 09 के सामान्य वर्ग की 01, पिछड़ा वर्ग के शून्य सीट, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति के 01, कक्षा 06 के सामान्य वर्ग की 10, पिछड़ा वर्ग के शून्य 18, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति के 42, कक्षा 07 के सामान्य वर्ग की शून्य, पिछड़ा वर्ग के शून्य सीट, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति के शून्य, कक्षा 08 के सामान्य वर्ग की 03, पिछड़ा वर्ग के शून्य सीट, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति के 02 एवं कक्षा 09 के सामान्य वर्ग की 04, पिछड़ा वर्ग के 04 सीट, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति के शून्य सीट रिक्त है।
बैठक में डिप्टी डायरेक्टर समाज कल्याण विंध्याचल मंडल, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम विलास यादव, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पटेहरा से वरिष्ठ प्रवक्ता उमेश कुमार पुंज, प्रधानाचार्य जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय परसिया, प्रधानाचार्य जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय मड़िहान सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
10 फरवरी को आयुक्त कार्यालय सभागार में होगी मण्डलीय समीक्षा बैठक
मीरजापुर। शासन के निर्देश के क्रम में मण्डलायुक्त विन्ध्याचल राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में 10 फरवरी 2026 को आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डलीय समीक्षा बैठक की जायेगी। इस आशय की जानकारी देते हुये संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र ने बताया कि दिनांक 10 फरवरी 2026 को 12 बजे से 01ः00 बजे तक जनगणना पदाधिकारियों के साथ निदेशक जनगणना की अध्यक्षता में समीक्षा, 01 बजे से 02 बजे तक कानून व्यवस्था, 02ः45 से 03ः45 बजे तक विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा, 03ः45 से 04ः30 बजे तक छोटी एवं सहायक नदियों के पुनरोद्धार हेतु मण्डलीय समन्वय समिति की बैठक एवं 04ः30 बजे से 05ः30 बजे तक राजस्व/चकबन्दी/कर-करेत्तर से सम्बन्धित कार्यक्रमो की समीक्षा मण्डलायुक्त द्वारा की जायेगी।



