मीरजापुर। जिले की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक आईपीएस अपर्णा रजत कौशिक ने शनिवार को सुबह विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने गर्भगृह में शीश नवाकर मा विंध्यवासिनी का आशीर्वाद लिया। माता के दर्शन पूजन के उपरांत उन्होने कार्यभार ग्रहण कर लिया।

पत्रकारों से बात करते हुए अपर्णा ने शासन की मंशा के अनुरूप अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को अपनी प्राथमिकता बताया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल मनीष मिश्रा, सीओ लालगंज अमर बहादुर, थाना प्रभारी अविनाश राय, मंदिर सुरक्षा प्रभारी उदय प्रताप, धाम चौकी प्रभारी अजय कुमार मिश्रा सहित कई अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे।



